Uncategorized

श्री हरि की कृपा से आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, खुलेंगे तरक्की के द्वार, मिलेगा लाभ ही लाभ

27 February 2025 Horoscope | Photo Credit: IBC24

27 February 2025 Horoscope: हिंदू धर्म में हर दिन, तिथि, ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन, तीज-त्योहारों का खास महत्व होता है। इन सभी का शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। ऐसे में बात करें आज यानि 27 फरवरी की तो आज फाल्गुन मास की अमवस्या पर चंद्रमा कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शनि के साथ मिलकर चतुर्ग्रही योग बना रहे हैं। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज कई शुभ योग के साथ शिव और सिद्धि योग भी बना हुआ  है। ऐसे में आज का दिन मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के लिए सर्वाधिक लाभदायक रहेगा।

मेष राशि 

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। श्री हरि की कृपा से आज सारे बिगड़ने हुए काम बनने लगेंगे। बिजनेस डील में भी आप कल लाभ पा सकते हैं। कल के दिन आप अपने काम को भी विस्तार दे सकते है। दीर्घकालीन निवेश करके भी बड़ी कमाई कर सकते हैं।

कर्क राशि 

आज से नए प्रॉजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। आज आपको किसी ऐसे स्रोत से लाभ मिल सकता है जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। आपको विदेशी क्षेत्र और आयात निर्यात के काम में भी लाभ मिलेगा।

तुला राशि 

आपके कार्यक्षेत्र में प्रमोशन और इंक्रींमेट का काम चल रहा तो आपके लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपके अधिकारी और सहकर्मी आपको सपोर्ट करेंगे। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझ सकते हैं।

मकर राशि 

आज का दिन मकर राशि वालों के लिए सर्वाधिक लाभदायक रहेगा। आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साझेदारी में किया गया काम लाभ देगा। हर काम में किस्मत का साथ मिलेगा। घरेलू कामों को निपटाने का अच्छा मौका है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button