छत्तीसगढ़

कोंडागाँव: सेवादल से जुडे कांग्रेसी ने किया सीपीआई प्रवेश

कोण्डागांव – जिला मुख्यालय के तहसीलपारा निवासी जयषंकर ठाकुर ने सीपीआई जिला सचिव तिलक पाण्डे से मिलकर विधिवत कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया की सदस्यता लेकर पार्टी में प्रवेष किया। सीपीआई में प्रवेष करने वाले जयषंकर ठाकुर ने बताया कि, वे पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस पार्टी के सेवादल से जुडकर कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूती देने के समर्पित भाव से अपनी सेवाएं दे रहे थे। लेकिन अब उन्होंने यह जान व समझ लिया है कि, कांग्रेस पार्टी के कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। और कांग्रेस पार्टी में जमीदाराना प्रथा चलने चल रहा है तो पार्टी में जो भी व्यक्ति एक बार जिस पद पर बैठ गया, उस पद पर वह व्यक्ति आजीवन अपना हक समझने लगता है। यदि कांग्रेस का कोई सक्रिय कार्यकर्ता ऐसे पद के लिए दावेदारी करे तो उसकी फजीहत कर दी जाती है। कांग्रेस की अन्य जन विरोधी नीतियों को देखते हुए ही जयषंकर ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी को छोडना तय कर सीपीआई से जुड़ गए।

 

सबका संदेस ब्यूरो, कोंडागाँव 9425598008

Related Articles

Back to top button