Uncategorized

मास्क ना लगाने वालों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही में वसूले 5200रुपये

राजीव@कोण्डागांव। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन लगातार कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर जिले भर में मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है साथ ही जिले के मुख्य भीड़ भाड़ वाले इलाको में औचक निरिक्षण कर मास्क न लगाने वालो से जुर्माना भी लिया जा रहा है। इसी के तहत आज एसडीएम पवन कुमार प्रेमी, डिप्टी कलेक्टर गौतमचंद पाटिल एवं थाना प्रभारी नरेन्द्र पुजारी द्वारा जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर कोण्डागांव बस स्टैण्ड के सामने मास्क ना लगाने वालो के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान मिली जानकारी अनुसार कुल 52 लोगों से 5200 रूपयों का जुर्माना लिया गया साथ ही लोगों को एसडीएम द्वारा मास्क लगाकर कोरोना वायरस के संक्रमण के विस्तार को रोकने की समझाइश और पहनने को मास्क भी दिया गया।

Related Articles

Back to top button