छत्तीसगढ़
चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनेरी में खेत में जीआई तार से किए गए घेराबंदी में बिजली का झटका मशीन के संपर्क में आने से गई मृतिका की जान, खेत में लापरवाही पूर्वक अवैध रूप से बिजली कनेक्शन हुकिंग कर बिजली करेंट प्रवाहित करने वाले आरोपी के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को किया गया गिरफ्तार।

आरोपीगणों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 105 3(5) एवं धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल।
नाम आरोपी –
- टेकराम सोनी पिता स्वर्गीय रामदयाल सोनी उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम कनेरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।
- एक विधि से संघर्षरत बालक।
घटना का विवरण – इस प्रकार है कि दिनांक 16-17.11.2026 के दरम्यानी रात में मृतिका निवासी ग्राम कनेरी की मृत्यु, घटना स्थल आरोपी टेकराम सोनी के अधिपत्य के सब्जी के खेत में जीआई तार से किए गए घेराबंदी में झटका बिजली मशीन से अवैध रूप से बिजली कनेक्शन हुकिंग कर बिजली करेंट प्रवाहित करने हेतु आरोपी के पुत्र विधि से संघर्षरत बालक द्वारा बिजली करेंट चालू करके छोड़ने पर घेराबंदी बिजली तार को मृतिका द्वारा हाथ से छूने से मौके पर ही मृतिका का मृत्यु हो गया है कि रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में उक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त प्रकरण में विवेचना दौरान आरोपी को पकड़ कर थाना चकरभाठा लाया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अपने विधि से संघर्षरत बालक के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया जिसे आज दिनांक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।