छत्तीसगढ़

दुर्ग जिले का सबसे जर्जर रोड नंदिनी रोड में हुए बड़े गड्ढों को पैचिंग करते एसीसी सीमेंट संयंत्र

दुर्ग जिले का सबसे जर्जर रोड नंदिनी रोड में हुए बड़े गड्ढों को पैचिंग करते एसीसी सीमेंट संयंत्र

नंदिनी अहिवारा से राकेश जसपाल।।।

एशिया में सबसे बड़े माइंस नंदनी माइंस बीएसपी इस्पात संयंत्र के द्वारा निर्मित नंदनी माइंस से करोड़ों रुपए का राजस्व प्राप्त होता है नंदिनी माइंस के अलावा नंदिनी खुंदिनी, मेडेसरा,सहगांव, सेमरिया

जेके लक्ष्मी सीमेंट संयंत्र , एसीसी सीमेंट संयंत्र एवं निजी खदान मालिकों के द्वारा निरंतर खनन जारी है बता दें कि इस क्षेत्र से करोड़ों रुपए का राजस्व दुर्ग जिला खनिज शाखा को प्राप्त होती है । लेकिन इस क्षेत्र में विकास के नाम पर ढोल पर पोल जैसे उदाहरण दिख रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण नंदनी माइंस से लेकर एसीसी चौक जामुल तक रोड के स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है की इस सड़क पर चलना दुर्घटना एवं जान को जोखिम पर रखकर चलना होता है। यह सड़क बीएसपी के द्वारा निर्मित की गई थी ताकि उनके कर्मचारी उनके अफसर समय-समय पर इस मार्ग से अपने नंदिनी माइंस की ओर आ जा सके। और क्षेत्र के लोगों के लिए भी इस रोड से भिलाई दुर्ग जाने के लिए बनाया गया था। परंतु विगत कई वर्षों से इस रोड की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। आए दिन इस रोड को लेकर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। परंतु इन सभी गंभीरता को देखते हुए जितने भी इस सड़क में गड्ढे हो गए थे उन पर समय समय पर एसीसी सीमेंट संयंत्र के द्वारा सीमेंटीकरण किया जा रहा है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button