छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग कार्यालय का किया औचक निरीक्षण। समस्त शाखाओं के पंजियों को अपडेट रखने दिए निर्देश।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर- कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज पुराना संयुक्त कार्यालय स्थित आदिवासी विकास विभाग कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कार्यालय के सभी शाखाओं में विभिन्न फाईलों, पासबुक, सर्विस बुक सहित अन्य रिकॉर्ड का बारीकी से अवलोकन किया और सभी पंजियों को अपडेट रखने कहा। इसी क्रम में कलेक्टर ने सभी फाईलों एवं रिकार्ड के समुचित रख-रखाव के निर्देश दिए। उन्होंने आदिवासी कल्याण के लिये संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री शिव कुमार बैनर्जी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button