खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

तालपुरी कॉलोनी में मिली महिला पुरुष की जली लाश, कमरे में मिला बच्ची का शव

दोनो हाथ पैर बांध मुंह में कपड़ा ठूंस टेप चिपका कर किया की गई है हत्या

पुलिस ने फरार पति को किया राउरकेला से गिरफ्तार

भिलाई। तालपुरी कॉलोनी के परिजात ब्लॉक में आज सुबह महिला, पुरुष सहित एक मासूम का शव मिलने से हडकंप मच गया है। महिला व पुरुष का शव जली हुई थी जबकि मासूम का शव बिस्तर पर पड़ा मिला।

मृतिका महिला और मृतक पुरूष के हाथ-पैर रस्सियों से बांधे गए थे। दोनों के मुंह में कपड़ा ठूंसकर टेप चिपकाया गया। पूरे चेहरे को टेप से कवर भी किया गया था। महिला और उसकी बच्ची का शव बिस्तर पर पड़ा था। पुरुष का शव गैस चूल्हे के बर्नर से टिका मिला। दोनों के कत्ल को बहुत ही दर्दनाक तरीके से अंजाम दिया गया है। पूरे चेहरे पर टेप चिपकाने के अलावा, बर्तन रखने वाली जाली को गर्म कर उन्हें जगह-जगह से जलाया गया था। पूरे घर में कहीं भी खून के निशान नहीं मिले हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी एएसपी ग्रामीण लखन पटले, सीएसपी अजीत यादव, भिलाई थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव सहित अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गये और मौका मुआयना के साथ बारीकी से जांच की और तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये। पुलिस ने वास्तविक स्थिति देखकर तीनों की हत्या की आशंका जताते हुए भिलाई नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुार कमरे में पुलिस को शराब की बोतल और ब्लॉक के नीचे एक काले रंग की पल्सर खड़ी मिली है इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा कि मामला कहीं अवैध संबंध का तो नही है और इस घटना को अंजाम देने में एक से अधिक लोगों का हाथ है। इसके अलावा पुलिस को मृतिका के पति पर भी शक है। पुलिस ने उसके फरार पति को उडि़सा के राउरकेला में गिरफ्तार कर लिया है और उसको वहां से यहां लाने पुलिस रवाना हो गई है।

घटना की प्रारंभिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृत महिला की पहचान मंजू शर्मा (35) के रूप में हुई है। कमरे में मिली मासूम मृत महिला मंजू शर्मा की डेढ साल की बेटी थी। वहीं कमरे में जले मिले पुरुष की पहचान नहीं हो पाई है जिसकी शिनाख्त की जा रही है उसकी उम्र करीब  40 साल है।  जिस मकान में तीनों की लाशे मिली दरअसल यह मकान रवि शर्मा ने पिछले साल फरवरी में किराए पर लिया था। यहां रवि शर्मा अपनी पत्नी मंजू शर्मा व बेटी के साथ रहता था। वहीं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला अवैध संबंधों के कारण भी हो सकता है। जिस स्थिति में महिला व पुरुष का शव मिला उससे तो यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन्हें पहले बेहोश किया गया और उसके बाद दोनों को बांधकर मिट्टी तेल डालकर आग लगाया गया है। इस आग के धुएं से मासूम बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई।

अपने बेटी दामाद को बचा लो वह जल रहे है, अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर दी जानकारी

मंजू का मायका सेक्टर 7 में है। सुबह करीब 4 बजे मंजू की मां को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि तुम्हारी बेटी और दामाद जल रहे हैं। बचा सकते हो तो बचा लो। इसके बाद उन्होंने घर कॉल किया। जब फोन रिसीव नहीं हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सुबह करीब 5.30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पुरुष का शव पीठ की ओर से जला था। महिला का शव हाथ-पैर, पेट जले हुए हालत में मिले।

दीवार पर लिखा मिला कि महिला के संबंधों के कारण मेरे भाई ने फांसी लगाई

कमरे की दीवार पर लिखा मिला है कि मंजू के कई मर्दों से संबंध थे। मेरे भाई ने इसी के चलते फांसी लगाई, इसलिए इसे मार रहा हूं। बाकी परिवार को भी मारूंगा। हालांकि इसे किस चीज से लिखा गया है और धुंआ भरा होने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि मंजू की पहले मनीष नाम के युवक से शादी हुई थी। मनीष ने बाद में मंजू की बहन से शादी कर ली। इसके कारण मंजू रवि के साथ रहने लगी थी। रवि दुर्ग में कारपेंटर का काम करता है।

पुलिस ऐसे पहुंची मृतिका मंजू के पति तक

मंजू की मां को जिस नंबर से कॉल कर वारदात की जानकारी दी गई, वह उनकी बेटी का ही था। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि दुर्ग स्टेशन से कॉल की गई है। बाद में नंबर स्विच ऑफ हो गया। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी खंगाले तो उसमें मंजू का पति रवि शर्मा दिखाई दिया। पुलिस को आशंका है कि ट्रेन में च?ने से पर रवि ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया होगा। इसी के आधार पर लोकेशन ट्रेस की तो वह राउरकेला मिली। इसके बाद पुलिस ने रवि को वहां से गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button