छत्तीसगढ़

NHM Strike : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दुसरे दिन भी जारी रहा

केशकाल। प्रदेश भर में विगत 10 वर्षाें से संविदा पद पर कार्य कर रहे संविदा स्वास्थ्य कार्मचारियों (NHM) के नियमितिकरण की केवल एक मांग को लेकर प्रदेश संघ के आह्वान पर 19 सितम्बर से प्रारंभ किये अनिश्चित कालिन आंदोलन के दूसरे दिन 20 सितम्बर को भी जारी रहा। केशकाल ब्लाॅक संघ के अध्यक्ष डाॅ आशिष गुप्ता एवं ब्लाॅक बडेराजपुर एनएचएम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार नाग, उपाध्यक्ष लीलावती साहू, सचिव विनीता पात्र एवं जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कौशल्या मंडावी से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में संविदा पद पर पिछले 10 वर्षाें से इमानदारी एवं निष्ठा के साथ जनसेवा करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी (NHM) पद पर रहकर भी विषम परिस्थिति में भी अपने कार्यक्षेत्र में डटकर जनसेवा कर रहे है। इस मांहगाई के समय तथा कोरोना संक्रमण समय में भी अपने कर्तव्यों को ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाने के बाद भी राज्य शासन द्वारा संविदा पद समाप्त कर नियमित नहीं किया गया है। इस संबंध में संघ के प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिनिधि मंडल द्वारा कई बार शासन के समक्ष अपने जायज मांग को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाने के बावजुद भी आज तक कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं होने पर विवश होकर संघ के प्रदेश के आहवान पर अनिश्चितकालीन आदोलन जारी है और जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

http://sabkasandesh.com/archives/77290

http://sabkasandesh.com/archives/77332

Related Articles

Back to top button