खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

रमाकांत ने किया प्रचार रथ को रवाना

रथ लोगों को करेगी कोरोना के प्रति जागरूक

बांट रहे हैं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने काढ़ा चूर्ण

भिलाई। कोरोना वायरस से नागरिकों को अलर्ट करने और रोकथाम की जानकारी देने रिसाली नगर पालिक निगम ने अभियान की शुरूआत कर दी है। अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे और नोडल अधिकारी रमाकांत साहू के निर्देशन में कार्यालय से प्रचार रथ रवाना किया गया। वहीं रिसाली क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर काढ़ा चूर्ण का वितरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से बचाव व एहतियात बरतने की जानकारी देने का कार्य पूरे जिले में जोर-शोर से चल रहा है। शुक्रवार को आयुक्त के निर्देश पर तैयार प्रचार रथ को निगम क्षेत्र में भ्रमण के लिए रवाना किया गया। प्रचार रथ में साऊंड सिस्टम के माध्यम से कोरोना बचाव की जानकारी दी जा रही है। वहीं रथ को जानकारी स्लोगन लिखे फ्लैगस से सजाया गया है।

काढ़ा चूर्ण वितरण

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने दिशा निर्देश जारी किया है। इसी दिशा निर्देश को आधार बनाते हुए निगम के कर्मचारी गुरूवार से जिला आयुर्वेद कार्यालय से प्राप्त काढ़ा चूर्ण का वितरण कर रहे है। प्रभारी उप अभियंता गोपाल सिन्हा व स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार ने बताया कि दो दिनों में 500 चूर्ण पैकेट का वितरण किया जा चुका है। शुक्रवार को कल्याणी मंदिर मंच व आजाद मार्केट चैक पर चूर्ण का नि:शुल्क वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button