छत्तीसगढ़

बलौदा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव एवं उनके सहयोगी सहित बहेराडीह ग्राम पंचायत गौठान को गोद में लिया

नरशरी में ग्राफ्टिंग और बर्डिंग की ली ट्रेनिंग, समूहों को होगा इससे लाभ,

 

सबका सँदेश कान्हा तिवारी-,
बलौदा जनपद उपाध्यक्ष की अनोखी पहल, बहेराडीह ग्राम पंचायत गौठान को लिया गोद ,समूहों द्वारा मिलकर बागवानी को बढाएंगे आगे,उपाध्यक्ष सहित महिला समूहों ने पुटपुरा नरशरी में ग्राफ्टिंग और बर्डिंग की ली ट्रेनिंग, समूहों को होगा इससे लाभ,

जांजगीर – बलौदा के जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सहित बिहान समूह जर्वे च के स्वतंत्र महिला स्व सहायता समूह और बहेराडीह के दो समूहों के साथ मिलकर इन दिनों अनोखी पहल की जा रही हैं, बलौदा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव एवं उनके सहयोगी सहित बहेराडीह ग्राम पंचायत गौठान को गोद में लिया है, जहाँ वृक्षारोपण सहित बागवानी की तैयारी जोर शोर से की जा रही है साथ ही सभी समूह व उपाध्यक्ष सहित साथ में ही मिलकर काम कर रही है , महिला समुहों ने बताया कि बहेराडीह पंचायत के गौठान को बागवानी की तरह तैयार किया जाएगा जिससे सभी समूहों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके साथ ही साथ लोगो को रोजगार भी मिल सके वही पर्यावरण को सुरक्षित भी रख सके, अनेको प्रकार के फलदार पौधे से ग्राफ्टिंग व बर्डिंग कर कई तरह के पौधे तैयार कर सके इसके लिए हर सम्भव प्रयास स्व. सहायता समूहों के द्वारा मिलकर किया जा रहा है वही समूह को उद्यान विभाग के पुटपुरा नर्सरी में माली व अधिकारियों द्वारा ग्राफ्टिंग और बर्डिंग का ट्रेनिंग दिया गया की कैसे कलम कर पौधे तैयार किए जाते है ताकि ट्रेनिंग लेकर खुद से ही कलमदार पौधे को ग्राफ्टिंग व बर्डिंग के माध्यम से तैयार कर गौठान में फलदार पौधे लगाकर गौठान को बागवानी बना सके वही समूहों को इससे रोजगार भी मिलेगा, जिससे आए का साधन बनेगा साथ ही साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रख सके,

खबरों व रिपोर्टर बनने -9425569117 अभिताब नामदेव सम्पादक

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button