छत्तीसगढ़

शिक्षक दिवस पर अतिथि शिक्षकों ने मनाया काला दिवस , सौंपा ज्ञापन

शिक्षक दिवस पर अतिथि शिक्षकों ने मनाया काला दिवस , सौंपा ज्ञापन

सुआतला नरसिंहपुर । जहां एक तरफ शिक्षक दिवस के दिन शिक्षकों का सम्मान किया जा रहा है वहीं प्रदेश के अधिक शिक्षक आज रोड पर निकलकर काला दिवस मनाया। शिक्षक दिवस के दिन अतिथि शिक्षक ने मांगों को लेकर सुआतला राजमार्ग में इकट्ठा हुए और वहां से निकलते हुए सुआतला थाना प्रभारी श्री धुर्वे जी एवं सांसद महोदय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया । बात करने पर जिला अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि अतिथि शिक्षक पिछले 13 सालों से अपनी मांगों को लेकर लामबंद है। लेकिन प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस की बनती और बिगड़ती रही लेकिन अतिथि शिक्षक आज भी वहीं पर स्थाई है । ना तो अतिथि शिक्षकों को लेकर आज तक कोई नीति नहीं बनाई गई और ना ही सरकार उनके भविष्य को लेकर चिंतित है ।
ज्ञापन देते समय उपस्थित
सुशील नामदेव बहादुर सिंह राजपूत कमलेश नामदेव संतोष पटेल सुरेश पटेल देवराज जी महबूब खान राधे चौधरी व अन्य अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button