छत्तीसगढ़

राज्य सरकार से अंतिम राहत बोनस मिलने की प्रतीक्षा में किसान – सालिक राम

 

कोंडागांव/केशकाल। केशकाल अंतर्गत ग्राम पंचायत अरण्डी के किसान भाई सालिक राम जायसवाल ने प्रेस के माध्यम से बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के किसान भाईयों के धान की कीमत प्रति क्विंटल 2500रू. निर्धारित करने के साथ कोरोनाकाल में सरकार द्वारा बोनस के रूप में अंतरिम राहत राशि किसानों के खाता में जमा कराया गया है। जिससे कोरोनाकाल में किसान भाईयों को आर्थिक लाभ सरकार से मिले है। जो सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते है। किसान भाई सालिक राम जायसवाल अरण्डी ने बताया कि इनका ग्राम तेन्दुभाठा (अरंडी) में 10 एकड कृषि भूमि है, जिसमें से प्रतिवर्ष अधिकतम 142 क्विं. और कम से कम 126 क्विं. धान का उत्पादन होता है। हमारे ग्राम अरंण्डी को वर्ष 2020 से धान उपार्जन केन्द्र नवीन लेम्पस का दर्जा क्षेत्रीय विधायक संतराम नेताम के प्रयास से मिला है। सालिक राम जायसवाल ने आगे जानकारी देते बताया कि अरण्डी लेम्पस का संचालन पूर्व लेम्पस सिंगनपुर से संचालित करने के साथ नवीन लेम्पस अरण्डी में कुल 798 पंजीकृत किसान है। इन्होने ने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुये निवेदन किया है, कि किसानों को मिलने वाली अंतिम किस्त की राशि मिलने से किसानों को ज्यादा राहत मिलने की बात कही।

Related Articles

Back to top button