छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

प्रत्याशी घोषणा के बाद पहली बार जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे विजय बघेल

दुर्ग लोकसभा भाजपा प्रत्याशी के स्वागत में उमड़े कार्यकत्र्ता

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व संसदीय सचिव विजय बघेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी घोषणा के बाद सोमवार को विजय बघेल पहली बार जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी, महामंत्री देवेन्द्र सिंह चंदेल, डोमार सिंह वर्मा, महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, लोकसभा मीडिया प्रभारी सतीश समर्थ, जिला भाजयुमों अध्यक्ष दिनेश देवांगन एवं भाजपा के अन्य प्रकोष्ठों के नेताओं के नेतृत्व में श्री बघेल का कार्यकत्र्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उन्हे विजयी बनाने का एक स्वर में संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विनायक नातू, काशीनाथ शर्मा, सुरेश दीक्षित, सत्यनारायण शर्मा, कांतीलाल बोथरा, ललित चंद्राकर, मनोज शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

मोदी और रमन के कार्यकाल में देश प्रदेश ने हासिल की नई ऊंचाई-विजय

दुर्ग लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल मेें देश व प्रदेश ने नई उँचाईयों को हासिल किया हैं। यह चुनाव देश के अस्तित्व व मान-सम्मान का चुनाव हैं। मोदी व रमन के प्रति जनता का अटूट विश्वास हैं। उनके विकास कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएँगे। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस नेतृत्व वाली भूपेश बघेल सरकार के तीन माह के कार्यकाल को जनता ने देखा है। विस चुनाव पूर्व कांग्रेस ने शराबबंदी करने की घोषणा की थी, लेकिन सरकार अब शराब से प्राप्त होने वाली आमदनी की बात कर रही है। घोषणा पत्र को कांग्रेस ने दरकिनार कर दिया है। तीन महिने में छत्तीसगढ़ के लोग अपने आपको छला हुआ महसूस कर रहे हैं। इन सारे विषयों को भाजपा चुनाव में मुद्दा बनाएँगी। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं के इसी उत्साह के बल पर हम निश्चित ही चुनाव जीतेगें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले से प्रत्याशी बनाएँ जाने से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनौती हर चुनाव में होता है, लेकिन संघर्ष प्रतिफल देता है। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्रियों की अब कुछ नहीं चलेगी। हम भारी मतो के अंतर से चुनाव जीतेगें। दुर्ग लोकसभा चुनाव में श्री बघेल ने जातिवाद के मुद्दे को खारिज किया। उन्होंने कहा कि इस सीट से सुश्री सरोज पांडेय, स्व.मोहन भैय्या, स्व. चंदूलाल चंद्राकर, स्व. ताराचंद साहू, स्व. पुरूषोत्तम कौशिक चुनाव जीत कर आ चूके हैं एैसी स्थिति में जातिवाद हावी रहने का सवाल ही नहीं उठता हैं। लोग पार्र्टी व प्रत्याशी देखती है और बेहतर प्रत्याशी को चुनती है। पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद भाजपा के दुर्ग लोकसभा सीट हारने के सवाल पर विजय बघेल ने कहा कि पिछले चुनाव में कुछ खामियाँ रह गई थी। इस चुनाव में उन गलतियों को सुधार कर जीत का रास्ता प्रसस्त करेंगे। गुटबाजी का उन्होने नकारते हुए कहा कि परिवार में भी मतभेद होता है, लेकिन मतभेद नहीं होता है। पूरे पार्टी के नेता व कार्यकर्ता एकजूट है। सबका उद्देश्य मोदी सरकार बनाना है कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ नजर आ रहा है। यह चुनाव जीतने में हमे ंकोई संदेह नहीं है।

बघेल ने लिया घर पहुंच पूर्व मंत्री हेमचंद यादव के माता से लिया आर्शीवाद

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल भाजपा कार्यालय से वाहन रैली टू व्हीलर में सवार होकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्ग पूर्व मंत्री हेमचंद यादव के निवास पहुंचकर हेमचंद यादव के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात विजय बघेल हेमचंद की माता श्रीमती राजीम बाई एवं पत्नी श्रीमती लीला हेमचंद यादव से भी चरण स्पर्श कर अपने हेमचंद जी के साथ पुराने संबंधों की चर्चा करते हुए उनसे लोकसभा चुनाव में विजयी होने का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्री ऋषि यादव, देवेंद्र चंदेल, प्रशांत अग्रवाल ,पं. काशीनाथ शर्मा ,श्री मनमोहन शर्मा, अनुज गटागट ,श्रीराम शर्मा,राहुल सिंह तिजील, मनोज शर्मा, अमर भोई,विष्णु साहू,रोमनाथ साहू,संदिप जैन,जवाहर जैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मलित हुए।

Related Articles

Back to top button