छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईधर्म

भारतीय सिंधु सभा द्वारा चेट्रीचंद्र को बनाया जायेगा यादगार

भिलाई में सजेगा सिंधु व्यंजनों की खुशबू के साथ सिंधी बाजार

भिलाई। चेट्रीचंद्र के मौके पर इस बार सिंधी समाज द्वारा विशेष आयोजन किया जा रहा है। पहली बार भिलाई में सिंधी समाज ऐसा आयोजन कर रहा है। श्रीराम सिन्धी पंचायत एवम भारतीय सिंधु सभा भिलाई द्वारा चेट्री चंद्र के अवसर पर एक अप्रैल को ‘होजमालो’ सिन्धी फुड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। भिलाई में पहली बार आयोजित इस फुड फेस्टिवल में सिन्धी व्यंजनों के साथ सिन्धी बाजार भी सजेगा। इस आयोजन में सिन्धी व्यंजन जैसे दाल पकवान, सिन्धी कढ़ी चावल, साग ढोढो, बेह पकोड़ा, दाल छोला ढबल आदि अनेक व्यंजनो के स्टाल सजेंगे।

भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष शंकर सचदेव ने बताया कि सिन्धी व्यंजनो के साथ सिन्धी बाजार भी सजेगा इस बाजार में सिन्धी पापड़, खिंचा, सिन्धी मिठाई माजून, सतपुड़ा, साटा, सिन्धी टोपी, पिपरामेंट, जेवरी टिक्की, कुकम व व्याह जो विन्जड़ो जैसी अनेक दुर्लभ वस्तुओं का संग्रह विक्रय के लिए रखा जाएगा। यह आयोजन 1 अप्रैल सोमवार को शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक श्री झुलेलालधाम वैशालीनगर में आयोजित है। आयोजन में प्रवेश हेतु नि:शुल्क पास वितरित किये जा रहे है। नि:शुल्क प्रवेश पास प्राप्त करने हेतु 9300711620 पर सम्पर्क कर सकते है। महासचिव मनोज बक्तानि ने बताया कि सिन्धी व्यंजनो व सिन्धी बाजार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम से सिन्धियत व संस्कृति को समाज की युवा पीढी तक पहुचाने का एक नया प्रयास होगा यह आयोजन। शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक प्रत्येक घंटे प्रवेश पास के लकी ड्रा निकाले जाएंगे। बेस्ट स्टाल को पुरस्कृत किया जाएगा। सिन्धी संस्कृति, सभ्यता व संस्कारों को आज की पीढ़ी तक पहुचाने का सार्थक प्रयास संस्था द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम हेतु इवेंट मैनजमेंट रायपुर के अनिल जोतसिंघानी कर रहे है।अनिल जोतसिंघानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में सेलिब्रिटी सिन्धी मशहूर एंकर भावना बदलानी व टी वी कलाकार कशिश आसवानी व सिन्धी नृत्य मुख्य आकर्षण रहेंगे।

6 अप्रैल को मनाएंगे चेट्रीचंद्र महोत्सव

श्री झुलेलालधाम के अध्यक्ष घनश्याम बक्तानि ने बताया कि इस वर्ष चेट्री चंड्र महोत्सव 6 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह 10 बजे भव्य बाइक व कार रैली शहर भ्रमण करेगी। शाम 4 बजे श्री झुलेलाल साई की पूजा अर्चना की जाएगी। शाम 6 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। रात्रि 9 बजे सिन्धी रंगारंग कार्यक्रम झुलेलालधाम में रखा गया है। इस कार्यक्रम की तैयारी हेतु मुख्य रूप से साक्षी खूबचंदानी,मोनिका जयसिंग, पलक निहिचलानी,जगदीश आहूजा,मनोज बक्तानि,सुरेश नागदेव,कैलाश वरन्दानी, हरीश लालवानी, अमर शिवानी, राकेश नागदेव ,नरेश नागदेव, राहुल चेलानी, संजय कुकरेजा व अनेक पदाधिकारियो का सहयोग मिल रहा है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना मीडिया प्रभारी रवि बक्तानि ने दी।

Related Articles

Back to top button