छत्तीसगढ़

कांकेर शहर में प्रात:09 बजे से सायं 07 बजे तक दुकान संचालन की अनुमति

कांकेर शहर में प्रात:09 बजे से सायं 07 बजे तक दुकान
संचालन की अनुमति

कांकेर नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के लिए आज जिला कार्यालय में संसदीय सचिव एवं विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी की अध्यक्षता एवं कलेक्टर के.एल.चौहान की उपस्थिति में ब्यापारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें कांकेर शहर में प्रात:09 बजे से सायं 07 बजे तक दुकान संचालन की अनुमति दिया गया है । सायं 07 बजे के बाद पुलिस सायरन बजाते हुए शहर का भ्रमण करेगी तथा दुकान खुली पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को अत्यावश्यक सेवाओं से संबंधित दुकानों जैसे पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और मेडिकल दुकानों को छोड़ कर शेष समस्त दुकानें बंद रहेंगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button