ध्वज वाहक वास्तव में रामजी के सेवक है-पूर्व केबिनेट मंत्री पाण्डेय
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा किया गया ध्वजवाहकों व झांकी प्रमुखों का सम्मान
भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई द्वारा विगत 33 वर्षों से श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के ध्वजवाहकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अग्रसेन भवन सेक्टर 6 में आयोजित इस सम्मान समारोह में 903 ध्वजवाहकों और 67 झांकी प्रमुखों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप समिति के संरक्षक व पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय उपस्थित थे। इस मौके पर उन्होंने सैकड़ों ध्वजवाहकों की उपस्थिति में कहा कि इतना बड़ा आयोजन करने का मादा कोई रखता है तो वो हैं भिलाई के लोग।
पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आगे कहा कि 33 वर्षों से एक समिति लगातार शोभायात्रा निकाल रही है जो इनकी आस्था को दर्शाता है। उन्होंने ध्वजवाहकों के सम्मान में कहा कि ध्वज प्रमुख बनना अपने आप में गर्व का विषय है। ये जो ध्वजवाहक हैं वास्तव में वे राम जी के सेवक हैं। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का यह आयोजन संपूर्ण मध्य भारत का बड़ा आयोजन है। उन्होंने कहा कि राम और प्रेम में दो शब्द हैं। शरीर के हर अंग का नाम 2 शब्द का है। जैसे हाथ, नाक, कान, पैर आदि। इससे पता चलता है कि हर इंसान के अंदर राम हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार नव वर्ष का स्वागत घरों में दीप जलाकर किया जाए।
युवा विंग के अध्यक्ष मनीष ने कहा आने वर्षों में युवाओं को संभालनी है जिम्मेदारी
कार्यक्रम में उपस्थित श्री राम जन्मोतसव समिति युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने कहा कि 33 वर्षों से श्री राम जन्मोत्सव समिति भिलाई की कहानी बताता है। मनीष पाण्डेय ने कहा कि सन 1986 से यह आयोजन हो रहा है और अब तक यह अनवरत जारी है। मनीष पाण्डेय ने मंच से सभी युवाओं से कहा कि आने वाले समय में हमें हमे और आगे आने वाले युवाओं को यह जिम्मेदारी संभालनी है। 33 वर्षों से यह आयोजन हो रहा है आगे इस आयोजन के लिए कोई गिनती बाकी न रहे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दुर्ग, पाटन एवं कुम्हारी क्षेत्र से शोभायात्रा निकलेगी। समारोह में सभी ध्वजवाहकों व झांकी प्रमुखों भगवद्गीता एवं केसरिया गमछा देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विशेष रूप से पूर्व महापौर निर्मला यादव, प्रान्तीय अध्यक्ष रमेश माने, महामंत्री बुद्धन सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष सेवकराम साहू, महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती मंजू दुबे, देवेंन्द्र चन्देल, एवम पदाधिकारीगण प्रवीण पांडेय, राजू श्रीवास्तव, विष्णु पाठक, लालचंद मौर्य, बसन्त प्रधान, भागचंद जैन, अमृत देवांगन, अनिल सोनी, रिंकू साहू, जानकी साहू, मदन सेन, रविन्द्र राउल, तिलक राज, मनीष अग्रवाल, अरविन्द वर्मा, शरद विजवे, रविन्द्र चौहान, विपिन सिंह, कृष्णा यादव एवं हलधर साहू सहित बड़ी संख्या समिति के सदस्य उपस्थित थे।