छत्तीसगढ़

शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने वाला आरोपी चढा तोरवा पुलिस के हत्थे।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
स्मार्ट सिटी बिलासपुर,,,

शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने वाला आरोपी चढा तोरवा पुलिस के हत्थे। लगातार की जा रही थी आरोपी की पता तलाश। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश। आरोपीः–ऋषभ बैरिसाल पिता विशाल बैरिसाल, 20 साल, न्यू लोको कालोनी सिरगिट्टी।

जानिए मामले की पूरी जानकारी।
28.04.2023 को पीडिता द्वारा आरोपी ऋषभ बैरिसाल एवं अन्य के विरूद्ध शराब पीकर पैसे की मांग करते हुये गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते मारपीट करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध 214/2023 धारा 294, 506, 323, 327, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना के संबंध में बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली सुश्री पूजा कुमार को अवगत कराया गया था जिनके द्वारा आरोपी की धरपकड करने के निर्देश दिये गये थे, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी की लगातार पता तलाश की जाकर आरोपी ऋषभ बैरिसाल को पकड़ा गया।
पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत् गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर,दिनेश पुरैना, आर. साहेब अली आरक्षक अशोक चंद्राकर लक्ष्मी कश्यप का विशेष योगदान रहा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button