छत्तीसगढ़

छॉलीवुड स्टारडम सिने अवार्ड समारोह रायपुर में संपन्न

छत्तीसगढ़ी फिल्म आई लव यू को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड

मनकुरैशी बेस्ट एक्टर मुस्कान साहू रही बेस्ट एक्ट्रेस

लोकप्रिय अभिनेता रजनीश झांझी एवं लोकप्रिय अभिनेत्री रही उपासना वैष्णव

  

रायपुर। छत्तीसगढ फिल्म इंडस्ट्रीज एसोसिशन द्वारा छॉलीवुड स्टारडम सिने अवार्ड एवं छॉलीवुड सिने कलाकारों का रंगारंग आयोजन राजधानी के जे एन पाण्डेय स्कूल में किया गया। इसमें सन 2018 मे प्रदर्शित हुई छत्तीसगढी फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म से लेकर कास्टिम डिजाईनर तक का अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवार्ड उर्वशी साहू, संगीता निषाद, ले चल नदिया के पार फेम अशरफ अली, नायिका विजेता मिश्रा की टीम द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के दिया गया। कार्यक्रम का बेहतरीन हास्य-व्यंग्य से लबरेज संचालन माधवी श्रीवास एवं जे पी शर्मा ने किया। सन 2018 के लिए आयोजन अवार्ड समारोह में इस बार छत्तीसगढी फिल्म आई लव यू, बंधन प्रीत के, सुंदर मोर छत्तीसगढ, प्रेम अमर हे, प्रेम के बंधना,  फैमिली नंबर वन, राजू दिलवाला, मोर जोड़ीदार, छग के लैला, राधे अंगूठा छाप,भाई बहिनी एक अटूट बंधन के बीच कम्पटीशन था। जिसमें  लखी सुंदरानी द्वारा र्निर्मित एवं उत्त्म तिवारी द्वारा निर्देशित छतीसगढी फिल्म आई लव यू  इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म रही, । सर्वश्रेष्ठ फिल्म के चयन में इस बार मोर जोड़ीदार एवं आईलवयू, दंबग दरोगा तथा बंधन प्रीत के के बीच हुआ जिसमें आईलवयू ने बाजी मारी। वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए इस बार मन कुरैशी अभिनीत फिल्म, मोर जोड़ीदार,आईलवयू, अनुज शर्मा अभिनीत प्रेम के बंधना, भावेश साहू अभिनीत सुंदर मोर छत्तीसगढ के बीच टक्कर था जिसमें मन कुरैशी को आईलवयू फिल्म के लिए बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार मिला। वहीं बेस्ट अभिनेत्री के लिए  इस बार मुस्कान साहू आईलवयू, माहिरा खान बंधन प्रीत के, सानिया कंबोज सुंदर मोर छत्तीसगढ, के बीच प्रतियोगिता रही जिसमें आईलवयू के लिए मुस्कार साहू को बेस्ट अभिनेत्री का खिताब दिया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए इसइ बार उत्तम तिवारी आईलवयू, भूनेन्द्र चंदनिया फिल्म मोर जोडीदार, सोल्जर छत्तीसगढ मुकेश स्वर्णकार, प्रेम के बंधना शिवनरेश केशरवानी, धर्मेन्द्र चौबे सुंदर मोर छत्त्ीसगढ के बीच प्रतियोगिता रही जिसमें उत्त्म तिवारी को जूरी ने बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड  दिये जाने की घोषणा की थी। कोरियाग्राफी के लिए इस बार निशांत उपाध्याय एवं विलास राउत के बची प्रतियोगिता रही जिसमें विलास राउत ने इस बार बाजी मार लिया जबकि पिछले बार निशांत उपाध्याय सर्वश्रेष्ठ कोरियोगाफ्रर रहे थे। चरित्र अभिनेता के लिए इस बार चरित्र अभिनेता के लिए भी ललित उपाध्याय बंधन प्रीत के, प्रेम अमर हे, रजनीश झांजी, फेमिली नंबर, एवं पुष्पेन्द्र सिंह के बीच जर्बदस्त कड़ी टक्कर रही जिसमें रजनीश झांजी को सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता के लिए चुना गया।

छॉलीवुड स्टारडम सिने अवार्ड  में इस बार सुंदरानी विडिया वल्र्ड द्वारा निर्मित फिल्म आईलवयू को कुल 14 अवार्ड मिले। वहीं इस साल सबसे अधिक फिल्म करने के लिए तथा लोकप्रिय चरित्र नेता का पुरस्कार चरित्र अभिनेता रजनीश झांजी  को तो लोकप्रिय चरित्र अभिनेता का अवार्ड उपासना वैष्णव और सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का अवार्ड फिल्म आईलवयू के लिए हेमलाल कौशल एवं सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का अवार्ड संयुक्त रूप से उपासना वैष्ण एवं उर्वशी साहू को प्रदान किया। वहीं छत्तीसगढ फिल्म इंडस्ट्रीज एसेसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, महासचिव अरूण बंछोर के अलावा उपस्थित अतिथि निर्देशक संतोष जैन, क्षमानिधि मिश्रा,लखी सुंदरानी, अलक राय,प्रकाश अवस्थी, डॉ. अजय सहाय, अनुराधा दुबे, पुष्पेन्द्र सिंह, रॉकी दासवानी, रजनीश झांजी, एजाज वारसी, मनमोहन सिंह ठाकुर ,मनोज दीप, अशोक तिवारी, प्रदीप शर्मा, पवन गुप्ता, धर्मेन्द्र चौबे, निशांत उपाध्याय,शेखर चौहान अलीम बंशी ाहित उपस्थित सभी अतिथियों ने अलग अलग केटेगरी के लिए पुरस्कार प्रदान किये।

कार्यक्रम में बंधन प्रीत के नायक एवं प्रोडयूसर मुरली आचाय, प्रोडयूसर दिनेश मिश्रा, बेनले के प्रोडयूसर प्रणय शुक्ला, बिलासपुर से  फिल्म प्रेम के बंधना के डायरेक्टर शिवनरेश केशरवानी,  प्रेम अमर हे के डायरेक्टर सुनील सागर, महावीर चौहान, सुंंदर मोर छग के प्रोडयूसर चोवा साहू, डायरेक्टर भूपेन्द्र चन्दनिया, एक्ट्रेस सरला सेन, प्रजा विश्वकर्मा, आस्था दयाल, प्रीती चौहान, एक्टर विनोद पांडा, एक्टर एवं गीतकार शमशीर सिवानी, कलाकार टेसू डोंगरे, खलनायक धर्मेन्द्र अहिरवार, तपेन्द्र थापा, आजम खान, अभिनेता रियाज खान, राजेन्द्र कपूर, त्रिलोक तिवारी, सहित दुर्गभिलाई,रायपुर, कवर्धा, बिलसापुर, सुरगुजा सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों के छॉलीवुड से जुडे लोग एवं बडी संख्या मे सिनेप्रेमी उपस्थित थे।

इनको मिला सर्वश्रेष्ठ का अवार्ड:-

सर्वश्रेष्ठ फिल्म- आई लव यू

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- मन कुरैशी आई लव यू

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री मुस्कान साहू आई लव यू

सर्वश्रेष्ठ खलनायक अन्नू शर्मा सुंदर मोर छत्तीसगढ

सर्वश्रेष्ठ खलनायिका निलम देवांगन प्रेम के बंधना

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक उत्तम तिवारी आई लव यू

सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता रजनीश झांजी फैमिली नंबर वन

सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री निशा चौबे आई लव यू

सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता हेमलाल कौशल आई लव यू

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री उपासना वैष्णव एवं सर्वशी साहूू

सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेत्री सानवी सुंदरानी आईलवयू

सर्वश्रेष्ठ संगीतकार सूरज महानंद आई लव यू

सर्वश्रेष्ठ गीतकार उत्तम तिवारी आई लव यू

सर्वश्रेष्ठ कहानीकार उत्तम तिवारी आई लव यू

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर विलास राउत आईलवयू

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता सुनील तिवारी राजू दिलवाला

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री नेहा शर्मा दबंग दरोगा

सर्वश्रेष्ठ नये अभिनेता जीत शर्मा दबंग दरोगा एवं भूनेश साहू सुंदर मोर छत्तीसगढ

सर्वश्रेष्ठ नई अभिनेत्री मोनिका शर्मा छग के लैला

सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेता जीत शर्मा दबंग दरोगा

सर्वश्रेठ लोकप्रिय अभिनेता रजनीश झांजी (एवं सबसे अधिक फिल्म करने हेतु)

सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेत्री उपासना वैष्णव

सर्वश्रेष्ठ गायक सुनील मानिकपुरी आईलव यू

सर्वश्रेष्ठ गायिका अलका चन्द्राकर मोर जोड़ीदार

सर्वश्रेष्ठ कैमरामैन सिद्धार्थ राजपूत आई लव यू

सर्वश्रेष्ठ फाईट मास्टर संजू यादव बंधन प्रीत के

सर्वश्रेष्ठ सम्पादन स्वप्निल स्टूडियो मोर जोड़ीदार

सर्वश्रेष्ठ मेकपमेन मुराद खान राधे अंगूठा छाप

सर्वश्रेष्ठ कास्टिम लेखाश्री नायक भाई बहिनी एक अटूट बंधन

सर्वश्रेष्ठ खलनायक जूरी अवार्ड सुनील मानिकपुरी

छॉलीवुड के लिए विशेष योगदान हेतु अवार्ड:-

संतोष जैन,मनोज वर्मा, संतोष कुर्रे, डॉ. अजय सहाय, विनोद पांडा

छॉलीवुड क्रिकेट अवार्ड रनर क्रांति दीक्षित ए माही टीम  शेष नारायण

Related Articles

Back to top button