छत्तीसगढ़

BJP ने सभी सांसदों का टिकट काटा, रमन सिंह भी रेस से बाहर

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ रायपुर- भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से अपने सभी सांसदों का टिकट काट दिया है. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने इस राज्य से 10 लोकसभा सीटें जीती थीं. पार्टी ने राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी की लिस्ट में किसी पुराने सांसद का नाम नहीं है. माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी की करारी हार के बाद पार्टी ने ये कदम उठाया है.

बीजेपी ने रविवार को छत्तीसगढ़ की 6 लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर दिया है. ये सीटें हैं: कोरबा, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद. कोरबा से पार्टी ने ज्योतिनंद दुबे को टिकट दिया है. जबकि यहां के मौजूदा सांसद डॉ वंशीलाल महतो हैं. बिलासपुर सीट से बीजेपी ने 2019 के लिए अरुण साव को टिकट दिया है, 2014 में इस सीट से बीजेपी के लखन लाल साहू जीते थे.

रमन सिंह के बेटे का टिकट कटा

राजनांदगांव लोकसभा सीट से इस बार पार्टी ने मौजूदा सांसद और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह का टिकट काट दिया है. उनकी जगह पर इस बार संतोष पांडे को टिकट दिया गया है. चर्चा इस बात की थी कि बीजेपी डॉ रमन सिंह को भी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दे सकती है, लेकिन उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट आने के साथ ही चर्चा पर विराम लग गया है.

रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने सुनील सोनी को उम्मीदवार बनाया है. 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के रमेश वैश्य इस सीट से चुनाव जीते थे. इस बार उनका पत्ता कट गया है. छत्तीसगढ़ की महासमुंद लोकसभा सीट से बीजेपी ने इस बार चुन्नीलाल साहू को टिकट दिया है. 2014 में इस सीट से बीजेपी के चंदू लाल साहू चुनाव जीते थे.

रमन सिंह के बेटे का टिकट कटा

राजनांदगांव लोकसभा सीट से इस बार पार्टी ने मौजूदा सांसद और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह का टिकट काट दिया है. उनकी जगह पर इस बार संतोष पांडे को टिकट दिया गया है. चर्चा इस बात की थी कि बीजेपी डॉ रमन सिंह को भी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दे सकती है, लेकिन उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट आने के साथ ही चर्चा पर विराम लग गया है.

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button