छत्तीसगढ़

बिलासपुर के पूर्व पार्षद के यहां निजी काम से गई युवती से परिचय के बाद युवक ने अनाचार किया पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर युवक को गिरफ्तार किया

तखतपुर टेकचंद कारड़ा
बिलासपुर के पूर्व पार्षद के कार्यालय में गई युवती से परिचय बनाकर वहां काम कर रहे युवक ने युवती को झांसे में रखकर अनाचार किया पुलिस ने धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध पर युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया गया

 

 


प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 1 वर्ष पूर्व तोरवा बिलासपुर में रहती थी जो 1 वर्ष पूर्व ही पार्षद कार्यालय तोरवा अपने निजी काम से गई थी जहां गोविंद सूर्यवंशी से जान पहचान हुई तथा उसी जान पहचान के चलते वर्ष 2019 माह अगस्त में गोविंद सूर्यवंशी प्रार्थिया के घर आजाद नगर तखतपुर आया और प्रार्थिया के मना करने के बावजूद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर अनाचार किया तथा प्रार्थिया को डरा धमका कर चला गया और लगातार धमकी देते हुए प्रार्थिया के साथ अनाचार करता रहा प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में अपराध धारा 376 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान थाना प्रभारी पारस पटेल द्वारा थाना स्टाफ की टीम बनाकर मिथलेस सोनवानि रवि श्रीवास ने चंद घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button