छत्तीसगढ़

थाना फरसगांव में एसपी ने ली स्पंदन अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की दरबार

कोंडागांव। पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों में बढ़ते अवसाद एवं मानसिक तनाव के संबंध में श्रीमान पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा स्पंदन अभियान का प्रारम्भ किया गया है। स्पंदन अभियान के तहत कोंडागाँव पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आज थाना फरसगांव गांव में जन चौपाल के पस्चात थाने के सभी अधिकारी कर्मचारी की दरबार ली। दरबार मे थाने के सभी अधिकारी कर्मचारियों से व्यक्तिगत तौर पर बातचीत किया, उनकी समस्याएं सुनी व पारिवारिक पृष्ठभूमि के संबंध में जानकारी ली व उन्हें हो रही कठिनाइयों के बारे में जानने का प्रयास किया तथा तनाव प्रबंधन, कार्यशैली में विकास हेतु दिशा निर्देश दिया।

http://sabkasandesh.com/archives/69663

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखते हुए पूरी क्षमता और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्य निर्वहन करने की समझाइश दी। सभी परिस्थिति में स्वयं का तनाव मुक्त दिनचर्या बनाये रखने कहा। किसी भी जटिल परिस्थिति में अनुशासन के साथ अपने वरिष्ठ अधिकारियों से समाधान के संबंध में मित्रवत आवश्यक मार्गदर्शन लेने कहा। पुलिस अधीक्षक ने कोरोना सक्रमण से बचाव हेतु जारी निर्देशो का पालन करते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए ड्यूटी करने निर्देशित किया।

दरबार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस फरसगांव पुष्पेन्द्र नायक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केषकाल अमित पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोण्डागांव कपिल चंद्रा, प्रषिक्षु पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण सिंह पोटाई, थाना प्रभारी फरसगांव विनोद साहू एवं थाना फरसगांव के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे l

Related Articles

Back to top button