छत्तीसगढ़समाज/संस्कृति

सादगी से मनाया गया ईद का त्यौहार, अमन व शांति के साथ कोरोना से जल्द निजात की दुआ मांगी गई

कोंडागाँव। नगर में आज ईद उल अज़हा का त्यौहार बड़े ही सादगी के साथ मनाया गया। देश में फैली कोरोना महामारी के संक्रमण की वजह से ईद के त्यौहार के दिन ईदगाह में नमाज पढ़ने की मनाही थी। इस वजह से सभी लोगो ने अपने घर पर ही नमाज़ अदा की शांति और सौहाद्र के साथ पर्व मनाया। शासन द्वारा जारी निर्देश और लॉक डाउन का पूरी तरह पालन किया गया। मस्जिद में कुछ लोगो को नमाज़ पढ़ने की छूट दी गई थी।

जामा मस्जिद के अध्यक्ष मुहम्मद इदरीश ने बताया कि शासन के निर्देश का पालन करते हुए ईद उल अज़हा का त्यौहार सादगी के साथ मनाया गया तथा सभी को ईद उल अज़हा की मुबारकबाद दी और साथ ही साथ शासन प्रशासन एवं पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया। मस्जिद में मुख्य इमाम शाहिद रज़ा ने मुल्क में अमन व शांति एवं कोरोना महामारी जल्द से जल्द खत्म करने की दुआ माँगी। इस दौरान उपाध्यक्ष सैयद प्यारु, सचिव इरशाद खान, सह सचिव असलम मंसूरी, वासिल खान, हकीम खान, मोइनुद्दीन बडगुजर, अनीस मंसूरी, गफ्फार मेमन,उस्मान मेमन, हाजी सलीम मेमन, अमजद खान, कमाल खान, शेख सादिक मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button