छत्तीसगढ़

बाजार में हो रही चोरियां ,नहीं पकड़े जा रहे आरोपित

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ पथरिया- नगर पंचायत पथरिया एवं आसपास के लोग इन दिनों अज्ञात चोरों से परेशान हैं। गिरोह के लोग बाजार में ही अपने करतूतों को अंजाम दे रहे हैं। कई शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

नगर पंचायत पथरिया में सोमवार को छोटी हटरी और गुरुवार को बाजार में नगर सहित आसपास क्षेत्र के लोग खरीदी करने पहुंचते हैं। इस दौरान उनकी जेब कटना, मोबाइल, रूरी दस्तावेज पार हो रहे हैं। पिछले एक माह से गिरोह के सक्रिय होने की सूचना पुलिस को दे दी गई है परंतु पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों ने बताया चोर को प्रमुख निशना नगदी और मोबाइल है जिस वे लोगों की जेब से बड़ी चालाकी से पार कर देते हैं।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button