छत्तीसगढ़

पेट्रोल डालते समय लगी आग , बड़ा हादसा टला- Fire caught while putting petrol, big accident averted

पेट्रोल डालते समय लगी आग , बड़ा हादसा टला

सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर बेमेतरानवागढ़ नगर के एक पेट्रोल पंप पर सोमवार को बड़ा हादसा होते – होते पंप कर्मियों की सूझबूझ गया । नवागढ़ के एक निजी पेट्रोल पंप पर दरअसल दो मोटरसाइकिल चालक पेट्रोल भरवाने आए । पहले एक बाइक सवार ने बाइट की टंकी खोली और पंप कर्मी पाइप के जरिए उसमें पेट्रोल डालने लगे । पेट्रोल डालते कुछ ही सेकंड बीते होंगे कि अचानक बाइक के टंकी पर आग लग गई । इसके साथ ही पंप के पाइप व नोजल में भी आग लग गई । पंप कर्मी उसे बुझाने का प्रयास करने लगा । इधर , बाइक सवार और उसके पीछे बैठे बुजुर्ग बाइक को वहीं छोड़ भाग खड़े हुए । तत्काल पंप कर्मियों ने फायर फाइटर निकाला और तत्काल केमिकल का छिड़काव किया , जिससे आग शांत हो गई । पंप में हुए इस हादसे की 30 सेकंड की फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रही है ।

सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर जैतपुरी संबलपुर मारो नवागढ़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की रिपोर्ट अपने आसपास की खबर हमें भेजें व्हाट्सएप & कलिंग मो 9098647395

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button