छत्तीसगढ़

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के माध्यम से संतूराम को मिला छोटा हाथी

कोण्डागांव। कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 21.07.2020 को ग्राम नयापारा मर्दापाल के निवासी संतूराम कश्यप को जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलम एवं सीईओ जिला पंचायत डी.एन. कश्यप द्वारा गुड्स केरियर वाहन (छोटा हाथी) प्रदाय किया गया। ज्ञात हो कि जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कोण्डागांव द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति वर्गो को ट्रेक्टर ट्राली, गुड्स कैरियर, स्माॅल बिजनेस, पैसेंजर व्हीकल जैसी विभिन्न योजनाओं के तहत् लाभांवित किया जाता है। इस क्रम में हितग्राही संतूराम कश्यप द्वारा नियमानुसार आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिसे जिला स्तरीय चयन समिति के चयन के पश्चात् कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के अनुमोदन के बाद वाहन दिया गया। इस अवसर पर जिला अंत्यावसायी कार्यपालन अधिकारी श्री बाबूभाई श्रीवास उपस्थित थे।

http://sabkasandesh.com/archives/67706

http://sabkasandesh.com/archives/67756

http://sabkasandesh.com/archives/67760

 

Related Articles

Back to top button