छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

छत्तीसगढ़ में 21 जुलाई से हो सकता है लॉकडाउन,

जहां ज्यादा संक्रमण वहीं पर लॉकडान, कलेक्टरों को अधिकार

भिलाई। कोरोना संक्रमण के बीच प्रदेश में 21 जुलाई के बाद लॉकडाउन लगाया जाएगा। कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे ने कैबिनेट की बैठक के बाद इसकी पुष्टि कर दी है। रविन्द्र चौबे ने बताया कि जिन शहरों में अधिक संक्रमण है वहां लॉकडाउन लगाया जाएगा। राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर सहित ऐसे जिले जहां संक्रमण ज्यादा है वहां लॉकडाउन लगेगा। फिलहाल इसके लिए जिला कलेक्टरों को अधिकार दिया गया है जो अपने जिलों के हालात देखते हुए लॉकडाउन की प्रक्रिया शुरू करेंगे। यह लॉक डाउन एक हफ्ते का हो सकता है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए प्रदेश में लॉकडाउन लगाने की मांग बढऩे लगी थी। खासकर राजधानी रायपुर में मामले तेजी से बढ़े हैं। राजधानी का ऐसा कोई कोना नहीं है जहां से कोरोना के पॉजिटिव मरीज न मिले हों। इसे देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि राजधानी में लॉकडाउन को लेकर सख्ती रहेगी। वहीं अत्याधिक मामले बढऩे वाले जिलों में भी लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन को लेकर जिला कलेक्टरों को विशेष अधिकार दिया गया। जिला कलेक्टर अपने जिलों की स्थिति को देखते हुए जरूरी कदम उठाएंगे।

Related Articles

Back to top button