छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

प्रतापेश्वर महादेव मंदिर गुम्बद निर्माण के लिए भूमि पूजन

भिलाई। आदिशक्ति माँ जगदम्बा मंदिर महाराणा प्रताप भवन परिसर सेक्टर 7 में सोमवार को प्रतापेश्वर महादेव मंदिर के गुम्बद निर्माण हेतु भूमि पूजन इस्पात कर्मचारी सोसायटी सेक्टर 6 के अध्यक्ष दानदाता सुरेश चंद व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संध्या चंद के करकमलों द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ। दानदाता सुरेश चंद ने प्रतापेश्वर महादेव मंदिर के गुम्बद निर्माण हेतु 2 लाख रूपये की राशि दान स्वरूप दी है। इस गुम्बद निर्माण पर लगभग साढ़े तीन लाख रूपये से अधिक का खर्च आने की संभावना है। इस विशाल गुम्बल का निर्माण राजमिस्त्री करण वर्मा द्वारा आज भूमि पूजन के पश्चात प्रारंभ कर दिया गया है। चार माह के अल्प कार्यकाल में गुम्बद निर्माण पूरी तरह सम्पन्न हो जाने पर प्रतापेश्वर महादेव मंदिर एक भव्य रूप में नजर आने लगेगा। भूमि पूजन के अवसर पर क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाईनगर के सचिव अरविंद सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पूर्व सचिव सुनील कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुमार सिंह, प्रबंधक मनोज कुमार ङ्क्षसंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button