छत्तीसगढ़

धाकड़ पारा स्कूल के बच्चे रद्दी पेपर से सीख रहे शब्द ज्ञान, शनिवार को होता है कुछ खास

शून्य निवेश नवाचार से शिक्षिका बच्चों को सिखा रही ककहरा       

कोंडागांव । आज जबकि घर में आने वाले अखबार को पढ़ने के बाद या तो रद्दी वाले को बेच दिया जाता है या होटलों में दुकानों में बड़ा भजिया बांधने में उपयोग होता है । किंतु ऐसी ही रद्दी अखबारों की कतरनों का उपयोग कर प्राथमिक शाला धाकड़ पारा में पदस्थ शिक्षिका मधु तिवारी बच्चों के अधिगम स्तर को बढ़ाने हेतु बिना किसी अतिरिक्त खर्च के शून्य निवेश नवाचार के माध्यम से कक्षा पहली, दूसरी के बच्चों को अपना नाम लिखना, शब्द बनाना, अक्षर पहचानना सिखा रही है । आज शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के अधिगम स्तर बढ़ाने हेतु नित नए प्रयोग किए जा रहे हैं । बच्चे अब स्वयं बिना शिक्षक की सहायता से अक्षरों को पहचान कर व्यवस्थित रूप से जमा कर नए शब्द का निर्माण कर लेते हैं बच्चों के सामान्य ज्ञान, शब्द ज्ञान, तर्क क्षमता में भी बढ़ोतरी हुई है । शिक्षिका कहती है कि यदि सिखाने की इच्छा शक्ति हो तो बच्चे सीख ही लेते हैं । हमारे विद्यालय में शनिवार दिवस कक्षा कुछ विशेष होता है जहां बच्चों को लीक से हटकर कुछ नया सिखाया जाता है ।

सबका संदेस ब्यूरो, कोंडागांव 9425598008

Related Articles

Back to top button