छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

वन होम, वन ट्री अभियान, मुख्यमंत्री ने लिखी पाती, मंत्रियों ने दिया संदेश 6 जुलाई को पौधरोपण के महाभियान के लिए सभी जुटे

DURG:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छह जुलाई को दुर्ग जिले में होने वाले वन होम, वन ट्री कैंपेन के लिए नागरिकगणों को संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रकृति को सहेजने के लिए यह महती अभियान चलाया जा रहा है। इस दिन कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से कहा कि आपकी भागीदारी से वन होम वन ट्री कैंपेन सफल होगा और एक ही दिन में आप लोगों द्वारा किये गए इस महती प्रयत्न से भविष्य में हरियर दुर्ग की कल्पना साकार होगी। उन्होंने कहा कि स्वयं भी पौधा लगाएं और पड़ोसियों को भी प्रेरित करें। मुख्यमंत्री के साथ ही गृह मंत्री, कृषि मंत्री एवं लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने भी अपने संदेश दिये हैं। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने अपने संदेश में कहा कि हरियाली का दायरा बढ़ाने बहुत आवश्यक है कि सभी एक पौधा लगाएं और उसे सहेजें। प्रकृति को सहेजने के लिए आवश्यक है कि पौधरोपण का व्यापक कार्यक्रम हो। कृषि मंत्री श्री रविंद्र चैबे ने कहा कि छह जुलाई को सभी अपने घर में पौधा लगाएंगे। सार्वजनिक स्थलों के साथ ही घरों में भी व्यापक पौधरोपण होने से निश्चित ही जिले में हरियाली का विस्तार होगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरु रूद्र कुमार ने कहा कि छह जुलाई को वन होम-वन ट्री अभियान के अंतर्गत सभी पौधा लगाएं। प्रकृति को सहेजना है तो हमें हरियाली का दायरा विस्तारित करना होगा। बीएसपी सीईओ श्री अनिर्बन दासगुप्ता ने भी इस अभियान से जुडऩे का आग्रह दुर्ग जिले के नागरिकों, बीएसपी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों से किया है। उन्होंने कहा कि जितने पौधे लगाएंगे, उतना ही स्वास्थ्यप्रद वातावरण बनेगा।

Related Articles

Back to top button