Uncategorized

भाजयुमो मरवाही ने किया राज्यसरकार का पुतला दहन

 

 

रिपोर्टर– गणेश यादव

मरवाही—भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश भर में युवाओ से वादाखिलाफी के विरोध में राज्य सरकार व मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया भाजपा मरवाही मंडल महामंत्री एवँ जनपद सदस्य आयुश कुमार मिश्रा ने बताया पूरे प्रदेश में 3000 पुतला दहन राज्यसरकार का 3 जुलाई दोपहर ठीक 3 बजे 3 कार्यकर्ताओं के साथ अपने निवास के सामने किया जाना था।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सरकार में आने के लिए बहुत से वादे किए गए थे, जो कि आज पर्यन्त तक पूरा नही हुआ,
न 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा,
न पूर्ण शराबबन्दी हुआ, न धान का 2500 रुपये अभी तक किसानों को मिला किस्तो में भुगतान की बात की गई फिर ये क़िस्त में किसानों के उपज के पैसे कब मिलेंगे ये नही बताया गया न दिया गया ,
प्रदेश भर में युवाओं को व्यापमं भर्ती, पुलिस भर्ती , शिक्षक भर्ती के नाम पर छला जा रहा , सिविल जज की परीक्षा 3 3 बार रद्द कर दी गई। ऐसे बहुत से मुद्दों को लेकर युवामोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विजय शर्मा जी के आह्वाहन पर मरवाही में पुतला दहन किया।इस मौके पर एकलब्य केवट,गणेश चौधरी,प्रकाश केवट उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button