Uncategorized

सहायक कलेक्टर रेना जमील की भावभिनी विदाई

सहायक कलेक्टर रेना जमील की भावभिनी विदाई
कांकेर – सहायक कलेक्टर (प्रशिक्षु) सुश्री रेना जमील का जिला बस्तर जगदलपुर स्थानांतरण होने पर उन्हें आज जिला प्रशासन द्वारा भावभिनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्हें प्रतीक स्वरूप स्मृति चिन्ह भी भेट किया गया। सुश्री रेना जमील 12 मई 2020 को कांकेर में सहायक कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
विदाई समारोह में कलेक्टर के.एल. चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर में सभी दृष्टि से अच्छा वातारण मिलेगा। सामाजिक, सांस्कृति, आदिवासी कल्चर, बस्तर दशहर आदि के बारे में बेहतर जानकारी मिलेगी। पर्यटन की दृष्टि से चित्रकोट एवं तीरथगढ़ जलप्रपात, कुटुमसर की गुफा को देखने का अवसर मिलेगा। अपर कलेक्टर एम.आर. चेलक, सी.एल. मार्कण्डेय,सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त विवेक दलेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, एस.डी.एम कांकेर उमाशंकर बंदे, सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button