छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ‘‘बिहान बाजार’’ निर्माण स्थल का किया निरीक्षण दिया आवश्यक दिशा निर्देश!

 

कलेक्टर ने ‘‘बिहान बाजार’’ निर्माण स्थल का किया निरीक्षण दिया आवश्यक दिशा निर्देश!

जिला पंचायत परिसर में स्थित उप संचालक समाज कल्याण के कार्यालय में ‘‘बिहान बाजार’’ के निर्माण स्थल का कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण कराने निर्देशित दिए। कार्यालय में निर्माणाधीन ‘‘बिहान बाजार‘‘ को आकर्षक बनाये जाने तथा रंग-रोगन कराये के निर्देश भी दिये। ‘‘बिहान बाजार’’ प्रारंभ होने से जिले के महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा बनाये जाने वाले सामाग्रियों का बिक्री भी इस बाजार के माध्यम से किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे, वनमण्डलाधिकारी कांकरे अरविन्द पी.एम., सहायक कलेक्टर रेना जमील, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी सी.एस. मिश्रा, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अधिकारी पी. सुधाकर, प्रधानमंत्री फेलो नेहा सिंह एवं अंकित पिंगले उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button