छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

आज पशुपालकों से भरवाया जाएगा रोकाछेका संकल्प पत्र वार्ड 01 से 60 में आज से सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ

DURG:-नगर पालिक निगम दुर्ग शहर को आवारा पशु मुक्त बनाने, साफ.सुथरा एवं स्वच्छ शहर रखने के साथ ही दुर्घटना मुक्त शहर बनाने के लिए राज्य शासन के आदेशानुसार एवं उनके मंशा अनुरुप महापौर धीरज बाकलीवाल के आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के मार्गदर्शन में अभियान प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत आयुक्त द्वारा निगम राजस्व विभाग के 24 कर्मचारियों की ड्यूटी पूरे 60 वार्डो में पशु पालकों का सर्वेक्षण करने लगाया गया है। सर्वेक्षण का कार्य आज से प्रारंभ कर दिया गया है। सर्वे अनुसार ही 19 जून को वार्डो में शासन की योजना रोकाछेका संकल्प पत्र पशु पालकों से भरवाया जाएगा।

इस संबंध में महापौर ने बताया कि छ0ग0 शासन के आदेश अनुसार दुर्ग नगर निगम क्षेत्र को आवारा पशु मुक्तए साफ.सुथरा एवं स्वच्छ शहर बनाने के साथ दुर्घटना मुक्त रखने की दिशा में आज से अभियान प्रारंभ किया गया है। राजस्व विभाग के 24 कर्मचारियों को वार्ड स्तर पर पशु पालकों की जानकारी सर्वेक्षण कर आज बाजार विभाग में जानकारी देगें। जिसके आधार पर उन सभी पशु पालकों से शासन की रोकाछेका संकल्प पत्र भरवाकर उनसे हस्ताक्षर करवाया जाएगा। उन्होनें बताया संकल्प पत्र में पशु पालक का नामए पशुओं की संख्याए मवेशियों हेतु घर में उचित प्रबंधन है या नहीं, वार्ड नंबर, मोबाईल नंबर, और पूरा पता दर्ज की जाएगी। महापौर एवं आयुक्त ने शहर में स्थित समस्त पशु पालकों से अपील कर कहा कि शहर का साफ.सुथरा और स्वच्छ रखने अपने पशुओं की जानकारी सही.सही देवें और संकल्प पत्र भरकर शासन की योजना का लाभ उठायें। आयुक्त ने बताया कल 19 जून से रोका.छेका अभियान प्रारंभ हो रहा है। अत: सभी मवेशीए, पशु मालिकों से अनुरोध है कि कल अपने पशुओं को बांध कर रखना है। अन्यथा शासन के निर्देशानुसार अर्थदण्ड के साथ दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि गोकुल नगर में जिन डेयरी संचालकों को भूमि आबंटित हो चुका है वे गोकुल नगर में निर्माण कर डेयरी वहॉ संचालित करें। अन्यथा निगम द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।  उन्होनें बताया शहर के अंदर संचालित सभी डेयरियों को दण्डाधिकारी द्वारा दण्ड संहित के तहत् शहर से डेयरियों को हटाने आदेश दिया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button