अजब गजब

इस गांव का हर व्यक्ति है करोड़पति, नहीं यकीन तो खुद ही पढ़ लीजिए

 

सबका संदेस न्यूज़-दुनिया का एक गांव ऐसा है जहां हर व्यक्ति करोड़पति हैं। जी हां, पढ़ने में भले चैंकाने वाला लगे, लेकिन यह सही है। यहां के हर व्यक्ति के पास रहने को आलिशान बंगला, लग्जरी कार और अथाह संपत्ति हैं। हम बात कर रहे है दुनिया के सबसे अमीर गांव की, जो चीन के जियांगसू प्राॅविन्स का वाक्षी गांव है। शंघाई से 135 किलोमीटर दूर बसे इस गांव में रहने वाले हर व्यक्ति की साल 2014 में सालाना आय औसत 88 लाख रुपए दर्ज की गई।

मल्टीनेशनल कंपनियों ने बदली तस्वीर

1961 के दौर में यह गांव बेहद गरीब था। लेकिन कम्युनिस्ट पार्टी के लोकल सेक्रेटरी वू रेनबाओ के प्रयास ने इस गांव को विष्व पटल पर ला दिया। इन्होंने यहां बड़े पैमाने पर खेती को रोजगार के तौर पर शुरू किया और कई मल्टीनेशनल कंपनियां को यहां से कार्य करने के लिए बुलाया। इसके बाद यहां की तस्वीर बदलती रही।

हर व्यक्ति के खाते में है 67 लाख

मौजूदा समय में इस गांव में रहने वाले हर शख्स के खाते में 67 लाख से अधिक की राषि जमा है। इनके घर देखने में किसी होटल से कम नहीं लगते है। यहां रहने वाले लोगों की 80 फीसदी आय टैक्स में ही जाती है, जिसके बदले उन्हें कई सुविधाएं फ्री में मिलती हैं। इसमें लग्जरी विला, कार, स्वास्थ्य, होटलों में डिनर आदि शामिल हैं। यहां के 50 साल से अधिक उम्र की महिला और 55 साल से अधिक उम्र के पुरूषों को हर माह पेंषन तक दी जाती हैैं।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button