भाजपा: वर्चुअल रैली कर भाजयुमो ने किया जनता से संपर्क, केंद्र की योजनाओं का हर वर्ग को मिल रहा लाभ

june 9, 2020/सबका संदेश/जगदलपुर। कोरोना संकट महामारी के दौरान जनसंवाद करने भाजयुमो राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजयुमो जिला बस्तर डिजिटल संवाद वर्चुअल रैली का आयोजन किया वर्चुअल रैली सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर लाइव प्रसारित की गई डिजिटल रैली के माध्यम से युवा मोर्चा ने नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री सुभाउराम कश्यप ने कहा गांव गरीब किसान के कल्याण के लिए चलाई जा रही सरकार की योजनाओं की जानकारी दी उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा कार्यकर्त्ताओ पर बेबुनियाद कार्यवाही किए जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार को घेरा और कहा कि केंद्र सरकार की संमस्त योजनाओं को नीचे तक ले जाने में युवा मोर्चा सशक्त युवाओं की भूमिका है, रैली को भाजपा जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही ने संबोधित किया और बताया कि कैसे कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में घोटाले किए हैं। उन्होंने गंगाजल हाथ में रखकर शराबबंदी की कसम खाने का वादा याद दिलाते हुए उसे पूरा करने को कहा साथ ही साथ आने वाले समय में प्रदेश नेतृत्व द्वारा जितने भी कार्यक्रम आने वाले हैं उसे तत्परता से पूरा करने के लिए युवा मोर्चा के साथी तैयार रहेंगे, रैली को भाजपा प्रदेश मंत्री किरण देव ने कहा कि युवा मोर्चा ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी है सभी मोर्चों से सबसे अधिक जवाबदारी युवा मोर्चा को ही दी जाती है।केंद्र सरकार की उपलब्धि अनेको है चाहे सर्जिकल स्ट्राइक का मामला हो। हमारे केंद्र सरकार में आज तक कोई घोटाला नही किया है।साफ सुथरी सरकार है। नागरिक संसोधन बिल का मामला हो चले 370 का मामला हो,चाहे ट्रिपल तलाक का मामला हो। मोदी सरकार हर हर जगह सफल हुई है।पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मोदी ने कहा कि बस्तर जिला वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया है। मैं समस्त भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं सोशल नेटवर्किंग फेसबुक यूट्यूब एवं ट्यूटर के माध्यम से इस रैली में लगभग 5000 से अधिक लोग शामिल हुए हैं मैं पुनः भाजयुमो को बधाई देता हूं। कोरोना से हम सभी लड़ रहे है। आप सभी घरों में सुरक्षित रहे,महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा कि समाज सेवा करने के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है हम जिस मंडल जिस गांव में निवासरत हैं वहीं आसपास ही जरूरतमंदों की सेवा आवश्यकतानुसार कर सकते हैं युवा मोर्चा हर समय आगे रहता है। मंच संचालन भाजयुमो महामंत्री अविनाश श्रीवास्तव ने किया इस कार्यक्रम में मनीष पारख,संग्राम सिंह राणा, नरेंद्र पाणिग्राही,जयराम दास, आनंद झा, प्रकाश झा, रिंकू शर्मा, पंकज आचार्य, वीरू शर्मा, रोहित खत्री, आशु आचार्य, विनय, अतुल सिम्हा, सूर्यभूषण सिंह, बंटू पांडेय सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
http://sabkasandesh.com/archives/58967
http://sabkasandesh.com/archives/58767