छत्तीसगढ़

शासकीय उचित मूल्य की दुकानें अब सुबह 09 से शाम पांच बजे तक होंगी संचालित

शासकीय उचित मूल्य की दुकानें अब सुबह 09 से शाम पांच बजे तक होंगी संचालित

धमतरी सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

नोवल कोरोना वायरस (कोविद-19) के संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के लिए जिले में लॉकडाउन है। इसके मद्देनजर उपभोक्ताओं को उनके राशनकार्डों पर खाद्यान्न की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालन के समय में आंशिक संशोधन किया गया है। खाद्य अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय उचित मूल्य की दुकानें अब सुबह 09 से शाम 05 बजे तक संचालित की जाएंगी तथा दोपहर डेढ़ से दो बजे तक भोजन अवकाश रहेगा। गौरतलब है कि पूर्व में उचित मूल्य की दुकानों के संचालन का समय सुबह 08 से शाम 05 बजे तक था, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है। उचित मूल्य दुकानदारों को संशोधित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button