निगम के जोनों के अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

भिलाई। / नगर पालिक निगम, भिलाई के आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्यालयीन व्यवस्था के सूचारु रुप से संचालन हेतु पूर्व जारी आदेशों में आंशिक संशोधन करते हुए जगमोहन वर्मा, सर्वेयर भवन अनुज्ञा शाखा को जोन-04, अश्वनी देशमुख उप राजस्व निरीक्षक जोन 02 स्वास्थ्य विभाग को जोन 02 राजस्व विभाग, जमीर अहमद सहा.रा.निरी. जोन 05 को जोन 06, टिकेन्द्र वर्मा सहा.रा.निरी. जोन 03 को जोन 04, ममता गढपल्लीवार डाटा एन्ट्री आप. जोन 05 को जोन 01, चन्द्रशेखर तिवारी डाटा एन्ट्री आप. जोन 05 को जोन 02, पोषण जंघेल कम्प्यू. आप. (प्लेसमेंट) जोन 02 को जोन 05, एस. कुलदीप रोशन सहायक ग्रेड-03 जोन 03 को जोन 04, शंकर साहनी स्वच्छता पर्यवेक्षक जोन 04 को लेखाशाखा (मु.का.), महेश वर्मा स्वच्छता पर्यवेक्षक लेखाशाखा मुख्य कार्या. को जोन 04, माधुरी टेंभेकर पंप सहायक जोन 02 को जोन 05, संजीव तिवारी पंप सहायक जोन 01 को जोन 05, गंगा प्रसाद चौहान पंप सहायक जोन 05 को सम्पत्तिकर विभाग मुख्य कार्या., दिलीप कुमार शर्मा, त्रिलोकचंद ताम्रकार पंप सहायक जोन 04 को जोन 01, तखत राम निर्मलकर पंप सहायक जोन 01 को जोन 04, गयाप्रसाद वर्मा पंप सहायक जोन 01 को जोन 04, सुरेन्द्र कुमार वैष्णव, शेषनारायण साहू पंप सहायक जोन 04 को जोन 03, देवचरण साहू पंप सहायक जोन 04 को जोन 02, अरुण सिंह पंप सहायक जोन 02 को जोन 04, दुबेलाल सेन, हरिप्रेम वर्मा पंप सहायक जोन 01 को जोन 04, राजेश देशमुख पंप सहायक जोन 03 को जोन 04, लखनी बाई मजदूर जोन 05 को जोन 01, व्यासनारायण उमरे हेल्पर/क्लीनर जोन 02 को जोन 05, ए. पालराज हेल्पर/क्लीनर जोन 04 को जोन 01, अशोक ठाकुर हेल्पर/क्लीनर, सुदामा शर्मा सहायक मिस्त्री जोन 04 को जोन 03, रामकुमार शर्मा चौकीदार जोन 01 को जोन 05, विमला बाई चौकीदार, सावित्री बाई सफाई कामगार जोन 05 को जोन 01, योगेश्वर पांडे चौकीदार को जोन 04 से जोन 01 कार्यालय स्थानांतरित कर पदस्थ किया गया है।