Uncategorized

अब एहसास हुआ ,तमिलनाडू से घर लौटे मानसिंह और साथियों को मिला गांव में ही मनरेगा के तहत रोजगार

तमिलनाडू से घर लौटे मानसिंह और साथियों को मिला गांव में ही मनरेगा के तहत रोजगार
अब एहसास हुआ की घर में सहूलियत की चीजंे आसानी से मिल जाती हैं, 
बाहर नहीं
नारायणपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- सैकड़ों मील दूर हर साल श्रमिक, कामगार ऑखों में नये सपने लिए काम की तलाश में घर छोड़ कर चले जाते है। नारायणपुर जिले के धूर नक्सल प्रभावित टेमरूगांव के श्री मानसिंह और उसके दो साथी श्री रामसिंह और श्री कुम्बूलाल भी काम की तलाश में घर छोड़कर तमिलनाडू राज्य निकल पड़े थे। वे इस बात से भी वाकिफ थे, कि कम पढे-लिखे लोगों को अच्छा काम मिलने के साथ ही रहने-खाने की दिक्कत भी होती है, फिर भी निकल पड़े थे। कुछ दिन बीते ही थे कि कोरोना महामारी लॉकडाउन के चलते उनके सामने नया
https://youtu.be/XZnEtPG5yeo
संकट आ खड़ा हुआ, काम-काज बंद हो गया। घर की याद सताने लगी। संकट की घड़ी मंें अब उनको एहसास हुआ कि घर में हर सहूलियत की चीजंे आसानी मिल जाती है।
मानसिंह और उनके साथियों को खाने के लाले पड़ने लगे। कही से कोई मदद की उम्मीद की किरण नजर नहीं आयी। तब छत्तीसगढ़ सरकार से गुहार लगायी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मानसिंह जैसे हजारों प्रवासी श्रमिकों, कामगारों को वापस लाने के लिए अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया। संकट की घड़ी में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों को स्पेशल टेªन, बस आदि से सकुशल, सुरक्षित वापस घरों तक लाने का नेक काम किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां में भी छूट दी, ताकि ग्रामीणों को काम मिले और उनकी रोजी-रोटी की समस्या दूर हो। सरकार ने अपने प्रवासी श्रमिकों को उनके निवास स्थल में ही मनरेगा के तहत रोजगार मुहैय्या कराया है। जिसमें रोजगारमूलक कार्यों का संचालन कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य किया जा रहा है। मानसिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा किया। आज मानसिंग और उसके साथी अपने गांव में मनरेगा में काम कर रहे है।
मनरेगा के अन्तर्गत इन दिनों जिले की ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर काम शुरू किए गए है। लॉकडाउन अवधि में इन कार्यो से ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार मिलने के साथ ही जल संरक्षण, जल संचय और प्राकृतिक संसाधनो ंको सहेजने के काम हो रहे है। शासन के दिशा-निर्देशों के मुताबिक सभी कार्य स्थलों में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के उपाय किए गए है। इन उपायों के अन्तर्गत मास्क या कपड़े से मुंह ढंककर रखने, साबुन से हाथ धुलाई और एक-दूसरे से शारीरिक दूरी बनाकर रखने के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button