छत्तीसगढ़

जगदलपुर: कन्टेंनमेंट जोन का किया कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण, आवश्यक सामग्री सेवा हेतु हेल्प लाइन नंबर जारी

जगदलपुर, 02 जून 2020/ कलेक्टर श्री रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा ने शहर के एक वार्ड में कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट आने के बाद कटेंनमेंट जोन घोषित कर वार्ड का निरीक्षण किया । कोविड 19 के तीसरा केस शहर में मिले वार्ड को जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन व पुलिस विभाग के साथ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा क्षेत्र मे बेरिकेटिंग किया गया है प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा क्षेत्र के निवासरत लोगों की सूची तैयार कर स्वास्थ्य परिक्षण किया जा रहा है। नगर निगम के द्वारा उस क्षेत्र में लगातार सैनेटाइजिग किया जा रहा है। साथ ही लोगों को आवश्यक सामग्री सेवा हेतु हेल्प लाइन नंबर दिया गया है। कलेक्टर श्री बंसल ने कटेंनमेंट जोन मे नियमित सैनेटाइजिग करने के साथ आवश्यक समस्त तैयारी करने का निर्देश दिए है, साथ ही कलेक्टर ने लोगों से अपील किया है कि भ्रामक प्रचार से बचे। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल उपस्थित थे।
कन्टेंनमेंट जोन अम्बेडकर वार्ड हेतु आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए हेल्प लाईन नंबर के तहत किराना सामान हेतु दास किराना दुकान 6232899643, रेम्बों किराना दुकान 9407953107, पारख किराना 7587460525 और रहीम किराना 7999203766 इन दुकानों से प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 4 बजे से संध्या 7 बजे तक सामान मंगाया जा सकता है। सब्जी एवं फल के लिए गोपाल कुंडु संजय बाजार संपर्क नंबर 8839066330 और आवश्यक दवाईयां हेतु न्यू राॅयल मेडिकल 7000069839, गोपाल मेडिकल 9826339122, लक्ष्मण मेडिकल 9425261360 मेडिकल दुकान से प्रातः 7 बजे से संध्या 7 बजे तक मंगाया जा सकता है। उपरोक्त से संपर्क नहीं होने पर जिला कार्यालय कंट्रोल रूम नंबर 07782-223123 और निगम के कर्मचारियों प्रमोद श्रीवास्तव (9424280923), आंनद किशोर तिर्की (9713651519), जगदीश बघेल (9340930599), दीनेश सिंग (9285006117) नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button