छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

किरायेदारों के लिए पीएम आवास पाने का अंतिम अवसर सिर्फ़ दो सप्ताह

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मोर मकान मोर आस के लिए आवेदन पत्र जारी और सम्पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि को 05 सितम्बर से 16 सितम्बर 2022 तक बढ़ाया गया है। आयुक्त  प्रकाश सर्वे ने जानकारी देते हुए कहा कि निगम मुख्यालय में मंदिर के पीछे 2 काउंटर का संचालन किया जाएगा जहां पृथक पृथक रूप से आवेदन पत्र प्राप्त तथा जमा किया जा सकता है। हड़ताल पूर्व तक निगम को लगभग 650 भरे हुए आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके हैं जिनके भौतिक सत्यापन के लिए 15 दलों का गठन किया जा चुका है। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आवेदकों से अनुरोध किया है कि सत्यापन दलों को ओरिजनल दस्तावेज तथा वर्तमान निवास का भौतिक सत्यापन पूरी जिम्मेदारी से कराएं।ध्यान देने योग्य बात यह है कि आवेदन पत्र प्राप्त और जमा करने के लिए, पूर्व में संचालित  जोन कार्यालय को इस कार्य हेतु बंद किया जाता  है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button