छत्तीसगढ़

सिंघारी के महानदी डेम में नहाने गए 23 वर्षीय युवक के डुबने से मौत

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ कसडोल-  गुरुवार की सुबह ग्राम सिंघारी के महानदी डेम में नहाने गए 23 वर्षीय युवक के डुबने से मौत हो गई। सूचना पर लवन चौकी पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। वहीं परिजन को घटना की जानकारी होने पर रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि यह घटना कैसे हो गई। घटना के बाद गांव में मातम की स्थिति बनी हुई है। चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिंघारी निवासी मृतक चंद्रमणी साहू पिता मुन्नाालाल साहू उम्र गुरुवार की सुबह करीबन आठ बजे अपने दोस्तों के साथ पास ही के डेम में नहाने के लिए पहुंचा था। जिसके बाद नहाते वक्त मृतक का साबुन डेम में गिर गया उसी को निकालने के लिए डेम अंदर घुसा जहां तेज बहाव तथा पैर लकड़ी में फंस जाने की वजह से मृतक चंद्रमणी वहां से निकल नहीं पाया और पानी में दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button