छत्तीसगढ़

जिले के बाहर लॉकडाउन के कारण रुके लोगों की प्रशासन ने मांगी जानकारी

सबका संदेश, कोंडागाँव । जिला कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार देशव्यापी लाॅक डाउन की वजह से हो रही दिक्कतो को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिले के ऐसे नागरिक जो अन्य राज्यों में अध्ययन, कोचिंग, निजी कार्य, पर्यटन एवं अन्य कार्यों हेतु गए हैं परंतु लॉकडाउन  के कारण वापस घरों तक नही पहुंच पाए हैं। ऐसे लोग स्वयं अथवा उनके परिजन इस बाबत जिला कार्यालय को अपना नाम, पता, पिता का नाम, मोबाईल नंबर, फोटो, वर्तमान पते इत्यादि के साथ जिला समन्वयक राष्ट्रीय शिक्षा मिशन महेन्द्र पाण्डे  (9424291790) के पास  संपूर्ण जानकारी वाट्सअप पर अथवा कार्यालय में भेजी जा सकती है। इसके पश्चात राज्य शासन द्वारा इस सूची को अन्य राज्य में भेजा जाएगा ताकि उन सभी लोगों को आवश्यक मदद प्राप्त कराई जा सके।

Related Articles

Back to top button