छत्तीसगढ़

दिव्यांग को बाइक ने मारी ठोकर

सबका सन्देसंदेस न्यूज छत्तीसगढ़ तखतपुर- थाना अंतर्गत ग्राम लिदरी में दिव्यांग को बाइक चालक ने ठोकर मार दिया। इससे उसे चोटे आई है। मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी अनंत महादेवा पिता परदेशी महादेवा का छोटा बेटा भगवता दिव्यांग है। बैट्री वाले तीन पहिया वाहन से मेनरोड दुकान जा रहा था,तभी बिलासपुर की ओर से आ रहे मोटर साइकिल के चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुऐ पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे भगवता को गंभीर चोटें आई। लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। मामले में पुलिस ने मोटर साइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button