छत्तीसगढ़

अस्तित्व एक पहचान अघरिया महिला समूह द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर भजन संध्या का आयोजन

अस्तित्व एक पहचान अघरिया महिला समूह द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर भजन संध्या का आयोजन ।

नारी प्रतिभा के विकास हेतु अघरिया समाज की महिलाओं द्वारा “अस्तित्व एक पहचान” समूह की स्थापना की गयी है। परिवारिक जीवन की व्यस्तता , नौकरीपेशा जिंदगी , घरेलू जिम्मेदारियां महिलाओं के अंदर की प्रतिभाओं को दबा देती है । इस हेतु अस्तित्व : एक पहचान , व्हाट्सअप ग्रुप का निर्माण करके “भारती पटेल” द्वारा विभिन्न क्षेत्र में रुचि रखने वाली महिलाओं को आपस मे जोड़कर एक पटल पर लाने का प्रयास किया गया है ।
इसमें पाक कला , चित्रकला ,रंगोली ,मेहंदी , साहित्य और बहुत से क्षेत्र को शामिल किया गया है साथ हि “व्यक्तित्व परिचय ” के रूप में समाज मे विशेष उपलब्धि प्राप्त महिलाओं को ऑनलाइन सम्मेलन कराया जाता है जिससे अन्य महिला सदस्य भी प्रेरित हो सकें ।
इस समूह की अध्यक्ष भारती पटेल , उपाध्यक्ष रेखा चौधरी , उपाध्यक्ष टीशी पटेल
महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ममता पटेल , कन्ति पटेल ,सोशल मीडिया प्रभारी स्वर्णा पटेल , साज सज्जा प्रमुख ममता पटेल , जिलाध्यक्ष रायगढ़ – रश्मि चौधरी ,संयोजिका कान्ति पटेल , साहित्यिक गतिविधि संचालक वसुंधरा पटेल एवं पूर्णिमा चौधरी । क्षेत्रीय प्रभारी मंजू पटेल घरघोड़ा ,सुषमा पटेल , मोनिका पटेल , डोलेश्वरी पटेल और , मंजू पटेल सरायपाली कार्यरत है । इस समूह की वरिष्ठ संरक्षिका आदरणीया सुषमा नायक जी ,एवं युवा समूह संरक्षिका आदरणीया मधुलता पटेल का सानिध्य है ।

इसी तत्वाव्धान् मे महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भजन संध्या का आयोजन किया गया । जिसमे बहुत सी महिलाओं ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी । महिलाएं पूर्णिमा चौधरी , अनिता पटेल , रंजना पटेल , गायत्री पटेल ,ममता पटेल , गीता पटेल , योगेश्वरी पटेल ,
शर्मीला नायक , सीमा पटेल , सरोज चौधरी , संध्या पटेल , सुमन पटेल, पूर्णिमा पटेल ,गायत्री पटेल
बसंती पटेल , जानकी पटेल , श्रद्धधा नायक , जानकी पटेल , पूर्णिमा चौधरी ,नंदा नायक , मिना पटेल जी की सहभागिता रही ।

 

समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे
*swapnil tiwari*
swapnil61000@gmail.com
9977961000
sonu sen 9399100947

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button