खास खबरदेश दुनिया

वो कहता था भूत आ रहा है—–/भगवान बुला रहा है—? और करली आत्महत्या आजके दौर में ऐसी घटना हुई जिसपर यकीन करना मुश्किल

सबका संदेस न्यूज़ -के सारंगढ़ थानांतर्गत अमलीपाली क्वारंटाइन सेंटर में ठहरे एक शख्स ने बुधवार की रात आत्महत्या कर ली। शख्स का नाम अर्जुन निषाद है। उसके दोस्तों की मानें तो कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह कहा करता था कि भूत आ गया है….। भगवान बुला रहा है…। और आखिरकार उसने बुधवार की देर रात क्वारंटाइन सेंटर के कमरे में स्थित पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसने अपने गमछे से ही फंदा बनाया था।
सारंगढ़ थाने के टीआई आशीष वासनिक ने बताया कि 10 मई को तेलंगाना के हॉटस्पाट सिद्धपेठ से अर्जुन व उसका साथ रायगढ़ के सारंगढ़ आए थे। उन्हें अमलीपाली के क्वारंटाइन सेंटर में अलग कमरे में ही रखा गया था। लेकिन दोस्तों के मुताबिक उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। वह किसी से ठीक से बात भी नहीं करता था। जब उसके मां व भाई मिलने आए तो उनसे भी इशारों में ही बात कर रहा था।
12 मई को अर्जुन की तबीयत कुछ बिगड़ गई थी। लिहाजा उसे सारंगढ़ हॉस्पिटल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज कर उसे मनोचिकित्सक को भी दिखाने की सलाह दी थी। 13 मई की रात को वह अचानक नींद से उठा व दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसके साथ सोऐ हुए दोस्त 2-2:30 बजे जब उठा तो देखा कि वह वहां नहीं है। उसने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो अर्जुन पंखे से लटका मिला।

 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button