Uncategorized

PM Modi Big Warning To Terrorists: ‘पहलगाम के पीड़ितों को मिलेगा न्याय’, PM मोदी का मन की बात में आतंक के खिलाफ सख्त संदेश, देश को दिलाया भरोसा

PM Modi Big Warning To Terrorists | Image Source | IBC24

नई दिल्ली: PM Modi Big Warning To Terrorists: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड में पहलगाम आतंकी हमले का गहरा ज़िक्र करते हुए देशवासियों के साथ अपना दर्द साझा किया। उन्होंने इस हमले में शहीद हुए नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाया।

Read More : Holiday Canceled: सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, 15 सितंबर तक इन्हें नहीं मिलेगी छुट्टी, इस वजह से सरकार ने लिया बड़ा फैसला

PM Modi Big Warning To Terrorists: प्रधानमंत्री ने कहा की जब मैं आज आपसे ‘मन की बात’ कर रहा हूं, मेरे मन में गहरी पीड़ा है। 22 अप्रैल को पहलगाम में जो आतंकी वारदात हुई उसने देश के हर नागरिक को आहत किया है। भारत का हर नागरिक, हर राज्य का व्यक्ति, हर भाषा बोलने वाला, उन परिवारों के दर्द को महसूस कर रहा है जिन्होंने अपनों को खोया। उन्होंने कहा कि ये हमला उन आतंकियों और उनके सरपरस्तों की हताशा को दिखाता है जो कश्मीर में लौटती शांति, प्रगति और लोकतंत्र को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

Read More : भोपाल में कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ रेप का मामला, आरोपी फरहान के मोबाइल में कई छात्राओं के अश्लील वीडियो 

PM Modi Big Warning To Terrorists: प्रधानमंत्री ने कहा की कश्मीर में जब स्कूल-कॉलेजों में रौनक लौट रही थी, पर्यटन में रिकॉर्ड वृद्धि हो रही थी, विकास की गति तेज़ थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, तो आतंकियों को ये सब अच्छा नहीं लगा। ये हमला इसी विकास को रोकने की एक कायर कोशिश है। उन्होंने कहा कि भारत इस दर्द को कभी नहीं भूलेगा और आतंकियों को उनके किए की सजा जरूर मिलेगी। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि देश के दुश्मन भारत की एकता और विकास यात्रा को रोक नहीं सकते।

Related Articles

Back to top button