Lockdown 4.0 के लिए मध्य प्रदेश की जनता ने दिए ढेरों सुझाव, जानिए सरकार को क्या-क्या मिले सलाह|suggestions by common people and other for lockdown 4 in madhya pradesh mpss nodtg | bhopal – News in Hindi

ऑनलाइन सुझाव लेने के अलावा सरकार के सभी पांच मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत और मीना सिंह दिनभर लोगों के सुझाव लेते रहे (फाइल फोटो)
मध्य प्रदेश में Lockdown 4.0 को लेकर आम जनता से ऑनलाइन सुझाव लेने के अलावा सरकार के सभी पांच मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत और मीना सिंह दिनभर लोगों के सुझाव लेते रहे.
क्या-क्या मिले सुझाव
1- सरकार को एक सुझाव फीवर क्लीनिक खोलने का मिला है ताकि अगर स्वास्थ्य अमला किसी व्यक्ति का टेस्ट ना कर पाए तो वो व्यक्ति खुद उस क्लीनिक पर पहुंचकर अपनी जांच करवा सकता है.
2- रेड जोन वाले जिलों में भी कंटेनमेंट एरिया को छोड़कर बाकी जगहों पर गतिविधियों को शुरू किए जाने का सुझाव.3- उज्जैन और इंदौर संभाग के कलेक्टरों ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाए जाने का सुझाव दिया.
4- कुछ कलेक्टरों ने गाड़ियों को चलाने के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने का सुझाव दिया है.
5- ग्रामीण इलाकों में सभी गतिविधियां शुरू करने का सुझाव.
6- कुछ सुझाव रियायत के साथ लॉकडाउन को अभी जारी रखने के भी मिले हैं.
मंत्री लेते रहे दिनभर सुझाव
आम जनता से ऑनलाइन सुझाव लेने के अलावा सरकार के सभी पांच मंत्री- नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत और मीना सिंह दिन भर लोगों के सुझाव लेते रहे. मंत्रियों ने जिलों के कलेक्टर के अलावा वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी सुझाव लिए. यह सभी सुझाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजे गए हैं और अब मुख्यमंत्री की ओर से इन सुझावों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भेजा जाएगा.
ये भी पढ़ें: इंदौर कलेक्टर का बड़ा बयान, बोले- रेड जोन में शामिल होने के कारण 31 मई तक बढ़ सकता है Lockdown
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 13, 2020, 10:12 PM IST




