छत्तीसगढ़

भाजपा का भूपेश सरकार के खिलाफ घर पर धरना

12 मई 2020

कोंडागाँव(सबका संदेश)। दिनांक 12-05-2020 को भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर दोपहर 3 से 5 बजे तक कोंडागाँव जिले के समस्त भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों के सामने ही कांग्रेस की प्रदेश सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी को लेकर, किसानों का धान खरीदी और अंतर राशि की भुगतान, पूर्ण शराबबंदी की घोषणा को याद दिलाने के संदर्भ में शांतिपूर्ण रूप से बैठकर धरना प्रदर्शन हैं।

धरना प्रदर्शन के इस 2 घंटे के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री लता उसेंडी, मंगलराम उसेंडी , जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जैन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर पटेल, गोपाल दीक्षित, जितेन्द्र सुराना, जैनेन्द्र ठाकुर, ओमप्रकाश टावरी, संतोष पात्रे, प्रतोष त्रिपाठी, मनीष साहू, विकास दुआ आदि प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button