छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

रिसाली आयुक्त ने कहा बाहर से आने वालों की लोग दे जानकारी

अन्य राज्यों से आयें हुए व्यक्तियों की होम क्वॉरेंटाईन  हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त:-भिलाई। अपर कलेक्टर दुर्ग का आदेश के निर्देश के परिपालन में नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने अन्य राज्यों से आयें हुए व्यक्तियों की उपलब्ध सूची तथा सूचना के आधार पर होम क्वॉरेंटाईन एवं फॉलोअप सुनिश्चित करने हेतु रिसाली निगम के जोन आयुक्त रमाकांत साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा उनके सहयोग हेतु श्री आर.के. साहू कार्यपालन अभियंता 993376904, बी.के. सिंह सहायक अभियंता 9131137949, हिमांशु काव?े उपअभिंता 8602412879, अशोक कश्यप तकनीकी सहायक 9098817420, सुरेश देवांगन डाटाएन्ट्री ऑपरेटर 9826130621, सतीश देवांगन सफाई सुपरवाइजर 7024412961 अधिकारियों तथा कर्मचारियों की ड्युटी लगाई गई है। निगम आयुक्त श्री सर्वे ने उक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किये है कि प्रतिदिन शाम 5 बजे निर्धारित परिपत्र में अपडेट कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। तत्संबंध में निगम आयुक्त श्री सर्वे ने रिसाली निगम क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों तथा आम नागरिकों से अपील किया गया है कि निगम क्षेत्र के वार्डों में अन्य राज्यों से आकर अपने रिस्तेदारों एवं परिचितों के यहां रूके संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना उल्लेखित अधिकारियों/निगम कोरोना कंट्रोल रूम संपर्क नं. 0788-4075715 में तत्काल जानकारी उपलब्ध करावें।

Related Articles

Back to top button