Uncategorized

जूनियर अधिवक्ता को नोटरी बनाए जाने के विरोध में अनशन पर बैठ गए

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ पलारी- तहसील पलारी में नोटरी की नियुक्ति को लेकर नगर पंचायत पलारी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता भूरेलाल वर्मा शुक्रवार से गायत्री मंदिर के सामने जूनियर अधिवक्ता को नोटरी बनाए जाने के विरोध में अनशन पर बैठ गए हैं। ज्ञात हो कि पलारी तहसील के लिए शासन द्वारा सितंबर 18 में नोटरी की नियुक्ति की गई। जिसके विरोध में अधिवक्ता संघ पलारी ने बस स्टैण्ड में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर नियुक्ति रद करने का ज्ञापन सौंपा था। मगर चार माह बाद भी कुछ नहीं होने पर नगर के सीनियर वकील भूरेलाल वर्मा गायत्री मंदिर के सामने आमरण अनशन पर बैठ गए जो शनिवार को बारिश में भी भीगते हुए बैठे रहे। लगातार दूसरी बार कनिष्ठ अधिवक्ता को नोटरी बनाए जाने के कारण अनशन पर बैठ गए। वहीं अनशनकारी का सुध लेने नहीं पहुंचे कोई अधिकारी 36 घंटे से अपनी मांग को अनशन पर बैठे वकील सुध लेने कोई भी अधिकारी धरना स्थल नहीं पहुंचे। वहीं अनशनकारी के समर्थन में तहसील के अधिवक्तागण धरना स्थल पहुंच कर अपना समर्थन दिए। श्री वर्मा ने कहा कि वे न्यायसंगत मांग को लेकर अनशन पर हैं। पूर्व में शासन से पत्र व्यवहार कर अवैध नियुक्ति को रद करने की मांग की गई थी। मगर उस पर जब कुछ कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूरन अनशन पर बैठना पड़ा।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button